आईपीएल 2023: सचिन और विराट के साथ तुलना पर बोले शुभमन गिल- उनकी विरासत कभी खत्म नहीं होगी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 29 मई 2023। गिल ने इस साल अपनी बल्लेबाजी से सभी का मन मोह लिया है। इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने इस सीजन की पिछली चार में से तीन पारियों में शतक लगाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। सोशल मीडिया पर यह युवा क्रिकेटर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का मानना है कि यह युवा क्रिकेटर सचिन और विराट जैसे स्टार खिलाड़ियों की विरासत का अच्छे से संभाल सकता है। 

शुभमन से जब इस बारे में सवाल किया गया को उन्होंने कहा “देखिए अच्छी बात है अगर लोगों को ऐसा लग रहा है लेकिन, मैं इसे उस नजरिए से नहीं देखता हूं, क्योंकि,जिस तरह सचिन सर, विराट भाई और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने हमारी पीढ़ी को प्रेरित किया है वह अद्वितीय है अविस्मरणीय है। अगर हम 1983 का विश्व कप नहीं जीते होते तो क्या सचिन तेंदुलकर होते…अगर भारत 2011 विश्व कप नहीं जीता होता तो क्या मैं इतना प्रेरित होता, शायद हां या शायद नहीं। यह सब विरासतें हैं और ऐसी चीजें कभी खत्न नहीं होती हैं आप इनकी बराबरी नहीं कर सकते।”

शुभमन गिल ने इस सीजन में अब तक 16 मैचों में 851 रन बनाए हैं। उन्होंने 16 पारियों में 60.79 के औसत और 156.43 के स्ट्राइक रेट से रन बरसाए हैं। शुभमन के नाम तीन शतक और चार अर्धशतक हैं।

शुभमन गिल ना केवल क्रिकेट में कमाल कर रहे हैं बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी अपने पांव जमा चुके हैं। गिल ने हाल ही में एक हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर मैन के हिंदी और पंजाबी संस्करण के लिए अपनी आवाज दी है। अपने डबिंग अनुभव को साझा करते हुए गिल ने बताया की यह एक शानदार अनुभव था खासकर पंजाबी में जिसमें यह अधिकारिक तौर पर पहली पंजाबी फिल्म होगी। पूरी फिल्म पंजाबी में करने का एक अलग ही उत्साह है और वह इसका हिस्सा बन सके यह और भी ज्यादा अद्भुत है।

Leave a Reply

Next Post

केंद्रीय मंत्री मुंडा के पास भी मोदी के वायदाखिलाफी का जवाब नहीं था: मोहन मरकाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 30 मई 2023। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस करने आये थे लेकिन उनके पास भी मोदी की वायदा खिलाफी का कोई जवाब नहीं था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुंडा वह नहीं बता पाये जो […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान