मतगणना को लेकर नेता प्रतिपक्ष महंत ने अभिकर्ताओं से की अपील, कहा- लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए रहें चौकस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरिया। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने को केवल एक ही दिन बाकी है। ऐसे में एक्जिट पोल के नतीजों के बाद विपक्ष लगातार EVM मशीन में गड़बड़ी की संभावना जता रही है। वहीं आज सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मतगणना अभिकर्ताओं को चौकस रहने और ईमानदारी से काम करने की सलाह दी है। दरअसल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला और कोरिया में चार दिन के प्रवास पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कोरिया के जिला कांग्रेस कमेटी में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं मतगणना अभिकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा- “मतगणना अभिकर्ताओं को लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना टेबल पर पूरी तरह चौकस और नजरें गड़ाये रखने की नितांत आवश्यकता है। लोकतंत्र को बचाए रखने की अब पूरी जिम्मेदारी मतगणना अभिकर्ताओं की है। मतगणना के दौरान उन्हें पूरी तरह से सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है।

डॉ. महंत ने आगे कहा, कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र के 2084 मतदान केन्द्रों में गिनती के दौरान प्रत्येक बूथ के प्रत्येक टेबल पर पूरी तत्परता और ईमानदारी से अंतिम गिनती होते तक डटे रहना है। एक-एक टेबल पर भी यदि 10 वोट भी अगर आपकी नजर से ओझल हुए तो पूरे 2084 बूथों के हिसाब से आंकड़ा समझा जा सकता है, इसलिए पूरी तैयारी रखें। किसी भी तरह की शंका का पूर्ण रूप से समाधान करें।

डॉ.महंत ने गणना अभिकर्ताओं से कहा कि एक-एक वोट लोकतंत्र के लिए कीमती है और मतगणना के दौरान यदि किसी भी तरह का गलत काम होते दिखे तो उसका पूरी ताकत से विरोध करें, अपना विरोध दर्ज कराने से न चूकें। बैठक के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक गुलाब कामरो, प्रदीप गुप्ता, नजीर अहमद, रमेशचंद्र सिंह, अशोक श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

कुसमुंडा खदान में चोरी करने घुसे चोर की करंट की चपेट में आने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 03 जून 2024। कोरबा की कुसमुंडा कोल परियोजना में एक व्यक्ति की जली हुई लाश पाई गई है। खदान के भीतर मौजूद कोल स्टॉक के पास लगे ट्रांसफॉर्मर के नीचे शव देखा गया है। मृतक के कपड़े और शारीरिक बनावट के आधार पर उसकी पहचान […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप