कंगना ने शेयर किया फिल्म धाकड़ के एक्शन सीन, शूट करने में खर्च हुए 25 करोड़

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड की पंगा क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग की जुट गई हैं। इन दिनों कंगना अपनी फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग कर रही है। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस और उनकी पूरी टीम खूब मेहनत कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल मध्य प्रदेश में हो रही है। धाकड़ (Dhaakad) के लिए फिल्म के मेकर्स काफी पैसे भी खर्च कर रहे हैं। कंगना ने बताया है कि उनकी फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये खर्च कर एक सेट तैयार किया गया है। 

कंगना ने एक एक्शन सीन की रिहर्सल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”मैंने कोई ऐसा डायरेक्टर नहीं देखा जो रिहर्सल्स को इतना समय और महत्व देता है। कल रात से अभी तक का सबसे बड़ा एक्शन सीक्वेंस शूट किया जाएगा, लेकिन मैं उसकी तैयारी देखकर हैरान हूं। मुझे बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। 25 करोड़ से ज्यादा पैसे सिर्फ इस एक एक्शन सीक्वेंस पर खर्च किए जा रहे हैं। #Dhaakad.”

बता दें कि धाकड़ एक स्पाई-एक्शन फिल्म है, जिसमें कंगना रनौत एक स्पेशल एजेंट अग्नि के रोल में दिखेंगी। कंगना का किरदार काफी खूंखार होने वाला है। रजनीश रैजी घई (Razneesh Razy Ghai) के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कंगना और अर्जुन के अलावा दिव्या दत्ता (Divya Dutta) भी अहम किरदार में होंगी। ये फिल्म 1 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में आएगी।

कंगना (Kangana Ranaut) के वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी नई फिल्मों का ऐलान कर दिया है। फिल्म का नाम मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा’ (Manikarnika) है। इसके साथ ही कंगना की दो फिल्में रिलीज होने के लिए लगभग तैयार हैं। इनमें ‘तेजस’ (Tejas), ‘धाकड़’ (Dhaakad) और ‘थलाइवी’ (Thalaivi) शामिल हैं। 

Leave a Reply

Next Post

दिवाली पर 'पठान' के साथ SHAHRUKH KHAN करेंगे धमाका, AKSHAY की पृथ्वीराज भी होगी रिलीज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बॉलीवुड (Bollywood) की फिल्में एक बार फिर से थियेटर्स में रिलीज़ के लिए तैयार हैं । कोविड 19 की वजह से पूरे देश के सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था। हालात सुधर जाने के बाद धीरे-धीरे सिनेमाघरों को खोला गया। बता दे केंद्र सरकार ने […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी