दो माह के मासूम ने पिता को दी अंतिम विदाई: 6 जनवरी को आईईडी ब्लास्ट में बलिदान हुए थे सुदर्शन वेट्टी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 08 जनवरी 2025। बीजापुर जिले के कुटरू इलाके में नक्सलियों ने कायराना हरकत को अंजाम देते हुए आईईडी विस्फोट किया था जिसमें आठ जवान बलिदान हुए थे। इस हादसे में एक ड्राइवर की भी मौत हो गई थी। यह घटना उस समय हुई जब डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवान एक ऑपरेशन से लौट रहे थे। इस भीषण हमले में मौके पर ही सभी जवान बलिदान हो गए जिनमें वाहन चालक भी शामिल था। घटना इतनी भयावह थी कि शहीद जवानों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और संकल्प लिया कि नक्सलवाद का जड़ से खात्मा किया जाएगा। उन्होंने 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का लक्ष्य दोहराया।

दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में शहीद हुए सभी जवानों को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सलामी के साथ उनकी शहादत को नमन किया गया और यह सुनिश्चित करने की प्रतिज्ञा ली गई कि उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। इस दौरान मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला सामने आया, जहां शहीद जवान सुदर्शन वेट्टी के अंतिम संस्कार में उनके दो महीने के मासूम बेटे ने पिता को अंतिम विदाई दी। इस दौरान मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो गई थीं। हर कोई गमगीन था। 

Leave a Reply

Next Post

सुबह-सुबह स्कूली बच्चों से भरे ऑटो की ट्रक से टक्कर, 3 बच्चों समेत 4 की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 08 जनवरी 2025। झारखंड के रामगढ़ जिले में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। स्कूली बच्चों को ले जा रहे एक ऑटो की तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 बच्चों और ऑटो चालक की […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान