सुबह-सुबह स्कूली बच्चों से भरे ऑटो की ट्रक से टक्कर, 3 बच्चों समेत 4 की मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 08 जनवरी 2025। झारखंड के रामगढ़ जिले में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। स्कूली बच्चों को ले जा रहे एक ऑटो की तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 बच्चों और ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
 
घटना रामगढ़-बोकारो मार्ग के तिरला मोड़ के पास हुई, जब गुडविल मिशन स्कूल तिरला के बच्चे ऑटो से स्कूल जा रहे थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रामगढ़-बोकारो मार्ग को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही रामगढ़ की विधायक ममता देवी मौके पर पहुंचीं। 
 
घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां कई बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घटना के बाद सैकड़ों लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। 

Leave a Reply

Next Post

वीडियो सॉन्ग 'जिक्र तेरा' से धमाका करने को तैयार है अभिनेत्री प्रीत अजमेर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग) मुंबई 09 जनवरी 2025। अभिनेत्री प्रीत अजमेर म्यूजिक वीडियो सॉन्ग में अभिनय कर रही है। नए वर्ष में यह म्यूजिक वीडियो रिलीज़ होने वाला है। इस म्यूजिक वीडियो सॉन्ग ‘जिक्र तेरा’ को प्रीत ने ही गाया है और उसमें अभिनय भी किया है। उन्होंने बचपन […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान