कोच गंभीर का बयान: रोहित के न खेलने पर जसप्रीत बुमराह बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 11 नवंबर 2024। भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में 0-3 से टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद अब टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। भारतीय टीम को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-0 से जीत की जरूरत है, ताकि वह फाइनल में जगह बना सके। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने 11 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने टीम की तैयारियों और कई अहम सवालों पर चर्चा की।

रोहित शर्मा के खेल को लेकर अनिश्चितता

गौतम गंभीर से जब पूछा गया कि क्या रोहित शर्मा पहले टेस्ट मैच में खेलेंगे, तो उन्होंने कहा, “रोहित शर्मा के बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। हमें उम्मीद है कि वह सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे। जैसे-जैसे सीरीज का आगाज होगा, आपको और जानकारी मिल जाएगी। अगर रोहित नहीं खेलते हैं, तो केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन हमारे लिए ओपनिंग के विकल्प होंगे। “गंभीर ने यह भी कहा कि वह अब प्लेइंग-11 के बारे में नहीं बता सकते, क्योंकि वह टीम को बेहतर कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतारने का निर्णय लेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जसप्रीत बुमराह उप-कप्तान हैं और रोहित की अनुपस्थिति में बुमराह को कप्तान बनाया जाएगा।

केएल राहुल की बहुमुखी क्षमता पर गौतम गंभीर का बयान

गौतम गंभीर ने केएल राहुल को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा, “केएल राहुल ओपनिंग कर सकते हैं, साथ ही वह नंबर-3 और नंबर-6 पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। यह एक अच्छी बात है कि केएल राहुल के पास इतना लचीलापन है, और बहुत से खिलाड़ी ऐसे विकल्प नहीं दे सकते।”

नीतीश रेड्डी और हर्षित राणा की तारीफ

गौतम गंभीर ने नीतीश रेड्डी और हर्षित राणा की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “हर्षित राणा ने रणजी ट्रॉफी में असम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था, और हमें लगा कि उनके पास पर्याप्त गेंदबाजी अनुभव है। हमने सबसे अच्छी टीम चुनी है। “गंभीर ने आगे कहा, “नीतीश रेड्डी हमारे लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी हो सकते हैं। हम जानते हैं कि वह कितने प्रतिभाशाली हैं और अगर उन्हें मौका मिलता है, तो वह टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”

कोहली और रोहित के फॉर्म पर चिंता नहीं

गौतम गंभीर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के फॉर्म पर भी कहा कि उन्हें लेकर कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा, “रोहित और विराट ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है और उन्होंने अतीत में शानदार प्रदर्शन किया है। हम जानते हैं कि वे भविष्य में भी टीम के लिए अहम योगदान देंगे। “वहीं उन्होंने न्यूजीलैंड सीरीज में हार के बारे में कहा, “हम पूरी तरह से आउटप्लेड हो गए थे और मैं इसका बचाव नहीं करूंगा। जो आलोचना हो रही है, हम इसके हकदार हैं लेकिन इस समय मेरा ध्यान सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर है। हम ट्रांजिशन की नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया को हराने की तैयारी कर रहे हैं।”

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तैयारी पर ध्यान

अंत में गौतम गंभीर ने कहा कि भारतीय टीम के पास ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले 10 दिन की तैयारी का समय है। उन्होंने यह भी कहा कि टीम के पास अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो ऐसे मुश्किल हालात में खेल चुके हैं, और युवा खिलाड़ियों के लिए यह सलाह बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी।

Leave a Reply

Next Post

आयोग के बाहर प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगी छात्रों पर लाठीचार्ज, भारी पैमाने पर पुलिस फोर्स तैनात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर प्रयागराज 11 नवंबर 2024। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से प्रस्तावित पीसीएस प्रारंभिक और आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा दो दिन कराने के विरोध में प्रतियोगी छात्रों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन की तैयारी के मद्देनजर जिला प्रशासन और आयोग प्रशासन में खलबली मच गई […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप