नॉर्थ कोरिया: पहली बार ट्रेन से बैलिस्टिक मिसाइलों को किया लॉन्च, 15 दिन में चौथी बार किया परीक्षण

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

न्यूयार्क 16 सितम्बर 2021। उत्तर कोरिया अपना मिलिट्री प्रोग्राम को तेजी से विकसित करने में जुटा हुआ है। वह लगातार मिसाइल परीक्षण कर रक्षा क्षेत्र में ताकतवर होना चाह रहा है। उत्तर कोरिया ने गुरुवार को फिर से मिसाइल परीक्षण कर दुनिया को चौंका दिया। उत्तर कोरिया ने पहली बार एक ट्रेन से बैलिस्टिक मिसाइलों को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। मिसाइलों को “रेलवे से चलने वाली मिसाइल रेजिमेंट” की एक ड्रिल के दौरान लॉन्च किया गया था, जिसने देश के पहाड़ी मध्य क्षेत्र में रेल पटरियों के साथ हथियार प्रणाली को पहुंचाया।दक्षिण कोरियाई और जापानी सेनाओं ने उत्तर कोरिया की इस चाल पर पहले ही आशंका जताई थी। जापाना ने कहा था कि उत्तर कोरिया की दो बैलिस्टिक मिसाइलों ने जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया था। आखिरी बार उत्तर कोरियाई मिसाइल उस क्षेत्र के अंदर अक्तूबर 2019 में उतरी थी।

अमेरिका समेत कई देशों की बढ़ी चिंता

नॉर्थ कोरिया ने 15 दिन के अंदर यह चैथा मिसाइल टेस्ट किया है, जिसने अमेरिका की चिंताएं बढ़ा दी। अमेरिका के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बीच उसके इस तीसरे मिसाइल टेस्ट पर अमेरिकी रक्षा विभाग की तरफ से इस पर चिंता भी जताई जा चुकी है। इधर अमेरिका का रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा है कि नॉर्थ कोरिया का मिसाइल टेस्ट उसके पड़ोसियों और दूसरे देशों के लिए बड़ा खतरा है. पेंटागन की मानें तो उत्तर कोरिया के मिसाइल टेस्ट से इस बात की जानकारी मिलती है कि नॉर्थ कोरिया किस कदर परमाणु शक्ति में आत्मनिर्भर बन रहा है यह दुनिया के लिए बड़ी चनौती है। 

मिसाइल परीक्षण वाली जगह का खुलासा नहीं

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने ट्रेन से  मिसाइलों के लॉन्च करने वाली जगह का खुलासा नहीं किया है। एजेंसी ने बताया कि घने जंगले से घिरी पटरियों पर माइसलों का परीक्षण किया गया है। उत्तर कोरिया के एक वरिष्ठ अधिकारी जोंग चोन ने कहा कि बुधवार को मिसाइलों के परीक्षण सफलतापूर्वक किए गए हैं। सत्तारूढ़ दल के निर्देशों पर मिसाइलों का परीक्षण किया गया । बता दें कि उत्तर कोरिया में जोंग चोन को मिसाइल मैन से भी जाना जाता है। मिसाइलों के विकास में उनकी अहम भूमिका है। 

Leave a Reply

Next Post

जनरल बिपिन रावत बोले- राकेट फोर्स तैयार करने पर विचार कर रहा भारत, अफगानिस्तान में और बिगड़ सकते हैं हालात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्‍ली 16 सितम्बर 2021। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष बिपिन रावत ने बुधवार को कहा कि देश राकेट फोर्स तैयार करने पर विचार कर रहा है। भारत की वायु शक्ति को मजबूत करने के लिए शुरू किए गए उपायों का जिक्र करते हुए कहा कि सीमा पर चाहे […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई