सेन समाज ने मांगा एक टिकट प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक श्रीवास को टिकट मिलने पर पर पूरे प्रदेश में समर्थन करेंगे सेन समाज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 08 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ प्रांत सर्वसेन समाज के पूरे प्रदेश से पदाधिकारी एवं स्वजाति जनों ने आज सैकड़ो के तादाद में श्रीवास समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास शिल्पी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास जी और प्रदेश महासचिव सेन समाज राजू श्रीवास के नेतृत्व में रायपुर जाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी विजय जांगिड़, डॉक्टर चंदन यादव जी, एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं से भेंट करके 90 विधानसभा में एक टिकट बेलतरा विधानसभा से सर्वसेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र श्रीवास को देने की बात रखी है, इस अवसर पर सर्वसेन समाज के सैकड़ो के तादाद में पहुंचे पदाधिकारी गणों ने कहा कि यदि 90 विधानसभा में से एक टिकट बेलतरा से समाज के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र श्रीवास जी को दिया जाता है, तो पूरे प्रदेश के 11 लाख सर्वसेन समाज के लोग कांग्रेस पार्टी का 90 विधानसभा में समर्थन करेंगे, इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें उनकी मांग को राष्ट्रीय नेताओं के समक्ष रख की बात किया है, सर्वसेन समाज के पदाधिकारी ने कहा कि त्रिलोकचंद श्रीवास कांग्रेस के प्रदेश सहित राष्ट्रीय स्तर के नेता है, एवं त्रिलोक श्रीवास एवं उनके परिवार ने दर्जनों चुनाव लगातार जीता है, भारतीय जनता पार्टी के सरकार के समय भी लगातार वह चुनाव जीते आ रहे हैं, चाहे सरपंच और पार्षद हो, जनपद हो या जिला पंचायत स्तर के चुनाव सभी चुनाव त्रिलोक के परिवार ने जीता है, और बेलतरा विधानसभा से लगातार 25 वर्षों से कांग्रेस हार रही है।

त्रिलोकचंद श्रीवास एक जमीनी और जनआधार वाले नेता है,उनका टिकट मिलने पर बेलतरा विधानसभा से कांग्रेस की विजय सुनिश्चित है, एवं सर्व सेन समाज पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी का समर्थन करेगा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सर्वसेन समाज को गंभीरता से लिया है, इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुरेंद्र श्रीवास चित्रकांत श्रीवास राजू श्रीवास डॉ राजीव श्रीवास विनोद श्रीवास गोलू श्रीवास रोशन श्रीवास राजकुमार श्रीवास बबलू श्वास चंद्रमणि श्रीवास नवीन श्रीवास बसंत श्रीवास मोहन श्रीवास अश्वनी श्रीवास नरेंद्र श्रीवास सनी श्रीवास आशीष श्रीवास राकेश श्रीवास रमेश श्रीवास लोकेश श्रीवास विनय श्रीवास अनिल श्रीवास नरेंद्र श्रीवास शिवा शिवा रमेश श्रीवास लक्ष्मण श्रीवास राजेंद्र श्रीवास उपेंद्र सुमित श्रीवास लक्ष्मी श्रीवास प्रकाश प्रकाश श्रीवास दिनेश सेन मनोरंजन सेन कृष्णा सेन कृष्णा श्रीवास सहित पूरे प्रदेश से आए सर्वसेन समाज के ढाई सौ से ज्यादा सामाजिक जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

बीजेपी छत्तीसगढ़ को मिनी पाकिस्तान संबोधित कर अपमानित करती है

शेयर करेभाजपा उग्रवादियों को सदस्य बनाती है और उनके नेता नक्सलियों के मददगार बनते है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 08 सितंबर 2023। भाजपा विधायक एवं प्रवक्ता रंजना साहू के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक एवं प्रवक्ता रंजना साहू […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप