इतिहास की गर्जना: ‘राजा शिवाजी’ पोस्टर आउट, सोमवार को आएगा ‘छत्रपती’ अँथम’

admin
शेयर करे

‘राजा शिवाजी’ का दमदार पोस्टर रिलीज़, ‘छत्रपती’ अँथम के लिए बढ़ा इंतज़ार

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 11 अप्रैल 2026। फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सादगी भरे इस पोस्टर में भी फिल्म की भव्यता और भावनात्मक गहराई साफ झलकती है। इसके साथ ही अब सभी की नजरें सोमवार को रिलीज़ होने वाले राजा शिवाजी अँथम “छत्रपती” पर टिक गई हैं, जिसने पहले से ही अपने टीज़र से शानदार माहौल बना दिया है। इस फिल्म को रितेश विलासराव देशमुख ने निर्देशित किया है और वे ही इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने फिल्म के लेखन और निर्माण की जिम्मेदारी भी संभाली है। अँथम “छत्रपती” को अजय-अतुल ने अपने भव्य संगीत से सजाया है, जो फिल्म के स्केल को और बड़ा बनाता है।

फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और बोमन ईरानी समेत कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 1 मई 2026 को हिंदी और मराठी में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Next Post

रश्मि देसाई ने ‘रागा’ से रचा नया अध्याय

शेयर करेरश्मि देसाई का नया अवतार ‘रागा’, ‘रागा’ बनी रश्मि देसाई की पहचान (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 11 अप्रैल 2026। ग्लैमर की दुनिया में कई कहानियां लाइमलाइट से शुरू होती हैं, लेकिन रश्मि देसाई की नई शुरुआत एक बेहद निजी और भावुक पल से जन्मी है। सेट पर एक […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट