बीजेपी नेता के हत्या मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 अप्रैल 2023। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां तिल्दा-नेवरा इलाके के एक घर घुसकर बाप-बेटे पर जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्राम कुंदरू निवासी जितेन्द्र पाल और उसके नाबालिग बेटे आयुष पर 6 से 7 लोगो ने हमला किया था। घटना में बाप की मौत हो गई थी। आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने उनका जुलूस निकाला। इस दौरान उनसे उठक-बैठक करवाई गई।

घर-घुसकर बाप-बेटे पर हमला करने वालों को पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना तिल्दा के ग्राम कुंदरू गांव की है। जहां आधा दर्जन लोगों ने बाप बेटे पर जानलेवा हमला किया था। इस पूरी घटना में बाप की मौत दर्दनाक होगी और बेटे का इलाज जारी है। वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान आशु उईके, शुभम घोष, विकास, बलराम यादव और शिव कुमार उईके के रूप में की गई है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल 2 कार और 1 मोटर सायकल जब्त की गई है। इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने उनका जुलूस निकाला, इस दौरान उनसे उठक बैठक करवाई गई।

Leave a Reply

Next Post

विवाद रोकने पहुंचे यूथ कांग्रेस के नेताओं पर चाकू से हमला, भड़के कांग्रेसियों ने किया थाने का घेराव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 अप्रैल 2023। राजधानी रायपुर में यूथ कांग्रेस नेताओं पर कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। इधर, घटना से गुस्‍साए कांग्रेस नेताओं ने थाने का घेराव किया और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।दरअसल, यह […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ