बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, नाबालिग घायल, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 20 जुलाई 2025। बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लाक के ग्राम कोण्डापडगु में आईईडी ब्लास्ट में 16 साल का एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बीते दिनों की बताई गई है, जब कृष्णा गोटा पिता फकीर निवासी कोण्डापडगु के जंगल में मवेशी चराने गया था। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुचाने के मकसद से यहां आईईडी लगाया था। आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से कृष्णा को पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उसे तत्काल जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जंगल या संवेदनशील इलाकों में भ्रमण करते समय विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या सुरक्ष बलों के कैंपों को दें।

Leave a Reply

Next Post

लातेहार शहर में घुसा जंगली हाथी, दहशत में नागरिक, वन विभाग से कार्रवाई की मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 20 जुलाई 2025। झारखंड में ग्रामीण क्षेत्रों मे आए दिन हाथियों के झुंड आने और लोगों के घर फसल आदि के नुकसान की खबर आती रहती है, लेकिन अब हाथियों ने शहर की ओर रुख कर लिया है। लातेहार शहर में जंगली हाथी के प्रवेश […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान