झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन, आज देवघर के बैद्यनाथ धाम जाएंगे राहुल गांधी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 03 फरवरी 2024। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड पहुंच चुकी है और आज यात्रा का दूसरा दिन है। शनिवार को राहुल गांधी देवघर में बाबा वैद्यनाथ धाम के दर्शन करेंगे।  भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू हुई थी और मणिपुर से असम, बंगाल और बिहार होते हुए झारखंड पहुंची है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को झारखंड के पाकुड़ पहुंची और वहीं पर रात्रि विश्राम किया गया। शनिवार सुबह गोड्डा के सरकंडा चौक से यात्रा की शुरुआत हुई। शनिवार को राहुल गांधी देवघर के प्राचीन तीर्थ बाबा वैद्यनाथ धाम जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर करीब ढाई बजे राहुल गांधी मंदिर पहुंचेंगे और वहां पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वह देवघर में एक रोड शो करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा धनबाद जाएगी और वहीं पर रात्रि विश्राम होगा। झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा करीब 804 किलोमीटर का सफर तय करेगी और राज्य में दो चरणों में आठ दिनों के भीतर 13 जिलों से गुजरेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी कुल 6713 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे और 15 राज्यों को 110 जिलों से होकर गुजरेंगे। 20 मार्च को मुंबई में यात्रा का समापन होगा।

शनिवार को गोड्डा में लोगों को संबोधित करते हुए  राहुल गांधी ने कहा ‘इस यात्रा का उद्देश्य, ये है कि भाजपा नफरत फैला रही है और हम इसका विरोध कर रहे हैं। हम सभी को एकजुट करने आए हैं। पूरे देश में अन्याय हो रहा है गरीबों को साथ, कमजोर वर्गों के साथ, युवाओं के साथ और किसानों के साथ…। राहुल गांधी ने कहा ‘अगर अदाणी का नाम लिया जाता है तो लोग सेकेंड में समझ जाते हैं..नरेंद्र मोदी ही उनकी पूंजी हैं। हम लैंड ट्रिब्यूनल बिल लाए, पीएम मोदी ने उस बिल को रद्द कर दिया। सभी के साथ अन्याय हो रहा है और अदाणी से न्याय हो रहा है।’

Leave a Reply

Next Post

'I.N.D.I.A गठबंधन खत्म हो गया है', प्रकाश आंबेडकर के दावे से महाराष्ट्र में भी विपक्ष को झटका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 03 फरवरी 2024। पश्चिम बंगाल, बिहार और पंजाब के बाद अब महाराष्ट्र में भी विपक्षी गठबंधन को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने दावा किया है कि INDIA गठबंधन खत्म हो चुका है। प्रकाश आंबेडकर ने शुक्रवार […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान