वोट की चोट से गढ़ें भविष्य!… असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग जारी, PM मोदी ने युवाओं-महिलाओं से की रिकॉर्ड मतदान की अपील

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 10 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम, केरल और पुड्डुचेरी के मतदाताओं से विधानसभा चुनावों में बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को एक्स पर तीनों राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाओं के लिए अलग-अलग संदेश में लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। असम के लिए उन्होंने लिखा कि असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू होने के साथ ही, मैं असम की जनता से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मुझे उम्मीद है कि राज्य के युवा और महिला मतदाता उत्साहपूर्वक भाग लेंगे और इस चुनाव को लोकतंत्र एवं जन कर्तव्य का उत्सव बनाएंगे। उन्होंने पुडुचेरी के लिए लिखा कि पुडुचेरी विधानसभा चुनाव शुरू होने के उपलक्ष्य में, मैं सभी मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं। मैं विशेष रूप से हमारे युवाओं और महिला मतदाताओं से लोकतंत्र की प्रक्रिया को मजबूत करने की अपील करता हूं। पुडुचेरी के भविष्य को आकार देने में हर वोट मायने रखता है।

मोदी ने केरल के लिए लिखा कि केरल की जनता से 2026 के विधानसभा चुनावों में बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान करता हूं। रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी केरल की लोकतांत्रिक भावना को और ज्यादा सशक्त बनाएगी। मैं विशेष रूप से राज्य के युवाओं एवं महिलाओं से आगे आकर बड़ी संख्या में मतदान करने का अनुरोध करता हूं। उल्लेखनीय है कि असम, पुड्डुचेरी और केरल विधानसभाओं के लिए आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो चुका है।

Leave a Reply

Next Post

शिक्षा के जरिए बदलेगा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री परिवारों का भविष्य

शेयर करेफिल्म वर्कर्स के बच्चों के लिए यश चोपड़ा फाउंडेशन की बड़ी पहल व्हाईसीएफ स्कॉलरशिप 2026 का बड़ा ऐलान (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 11 अप्रैल 2026। यश चोपड़ा फाउंडेशन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े वर्कर्स के बच्चों के लिए अपने बहुप्रतीक्षित व्हाईसीएफ स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान