चेन्नई में नए कप्तान के सवाल पर पूर्व क्रिकेटर बोले- जब तक धोनी हैं कोई और कप्तान नहीं हो सकता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 नवंबर 2022। आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम का एलान कर दिया है। अब सभी टीमें 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाले मिनी ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम तैयार करेंगी। चेन्नई की टीम ने सभी को हैरान करते हुए रवींद्र जडेजा को अपनी टीम में बरकरार रखा है। ऐसा माना जा रहा था कि चेन्नई और जडेजा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और इस बार चेन्नई की टीम जडेजा को रिटेन नहीं करेगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और जडेजा अभी भी टीम का हिस्सा हैं। 

जडेजा और धोनी दोनों चेन्नई की टीम में हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि टीम की कप्तानी कौन करेगा। क्या जडेजा पर फिर से भरोसा जताया जाएगा या धोनी ही टीम की कमान संभालेंगे। इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओज्ञा का कहना है कि जब तक महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई की टीम के लिए खेल रहे हैं, तब तक कोई और खिलाड़ी टीम का कप्तान नहीं बन सकता। ओज्ञा ने कहा “जब तक एमएस धोनी खेल रहे हैं, कोई अलग कप्तान नहीं हो सकता। यह पिछले साल और अधिक स्पष्ट हो गया। अगर आपने मुझसे एक साल पहले ये सवाल पूछा होता तो मेरा जवाब अलग होता। शायद केन विलियम्सन अगले कप्तान होते, लेकिन मुझे सीएसके के बारे में जो कुछ भी पता है, अगर यह एमएस धोनी का आखिरी साल है, तो वे कप्तानी किसी ऐसे व्यक्ति को सौंपना चाहेंगे जो अगले पांच से छह साल के लिए यह भूमिना निभाए और टीम में स्थिरता लेकर आए। सीएसके एक ऐसी टीम है जो बहुत सारे बदलावों में विश्वास नहीं करती है और इसलिए वह एक दीर्घकालिक कप्तान की तलाश करेगी। चेन्नई एक ब्लू-चिप (भरोसेमंद) टीम की तरह है न कि एक दिन की ट्रेडिंग वाली टीम की तरह। 

2022 में क्या हुआ था?

आईपीएल 2022 में धोनी ने अचानक कप्तानी छोड़ने का एलान किया था और रवींद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपी गई थी। हालांकि, बतौर कप्तान जडेजा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। कप्तान रहते हुए वह गेंद और बल्ले के साथ भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी और धोनी ने फिर से टीम की कमान संभाली। इसके बाद जडेजा कई मैच नहीं खेले। ऐसा कहा गया कि वह चोटिल हैं, इसलिए नहीं खेल रहे हैं। जडेजा ने इसके बाद चेन्नई से जुड़े कई पोस्ट भी डिलीट किए। इसके बाद माना जा रहा था कि सीएसके और जडेजा के बीच अनबन है और अगले साल वह टीम का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। 

Leave a Reply

Next Post

जयेश पंडागले के अभिनय से सजा सैड रोमांटिक सॉन्ग "हर लम्हा" लॉन्च

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई । जयेश पंडागले और सुष्मिता दास के अभिनय से सजा एक खूबसूरत गीत “हर लम्हा” ब्रांडेक्स म्युज़िक ने जारी किया है, जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मुम्बई के क्लिफ्टन होटल में हुए एक शानदार कार्यक्रम में यह म्युज़िक लॉन्च किया गया […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप