दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, जेल में कैदी की मौत पर परिवार को मिलेगा 7.5 लाख का मुआवजा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 07 सितंबर 2024। दिल्ली सरकार ने जेलों में कैदियों की सुरक्षा और उनके मानवाधिकारों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दिल्ली के गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने घोषणा की है कि अगर जेल में किसी कैदी की अप्राकृतिक मौत होती है, तो उसके परिवार को 7.5 लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा। दिल्ली सरकार ने इस फैसले के लिए एक प्रस्ताव उप-राज्यपाल के पास भेजा है। इस प्रस्ताव के अनुसार, जेल में कैदियों के बीच झगड़े, जेल कर्मचारियों द्वारा पिटाई या यातना, जेल अधिकारियों की लापरवाही, या चिकित्सा/पैरामेडिकल कर्मचारियों की लापरवाही के कारण अगर किसी कैदी की अप्राकृतिक मौत होती है, तो यह मुआवजा मिलेगा। हालांकि, आत्महत्या, जेल से भागने के प्रयास में या जेल के बाहर वैध हिरासत से भागने के प्रयास में होने वाली मौतें, कैदी की प्राकृतिक मौत और आपदा के कारण होने वाली मौतों पर यह मुआवजा लागू नहीं होगा। इसके अलावा बीमारी के कारण होने वाली मौतों पर भी मुआवजा नहीं मिलेगा।

गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि यह पहल जेल प्रणाली में न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह कदम जेलों में सुधार लाने और लापरवाही को कम करने की दिशा में एक ऐतिहासिक प्रयास है। एलजी की मंजूरी मिलने के बाद जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगा, यह नई पॉलिसी लागू हो जाएगी। जेल में किसी कैदी की मृत्यु के मामले में जेल अधीक्षक को एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। जेल महानिदेशक की अध्यक्षता में एक समिति इस रिपोर्ट की समीक्षा करेगी और नियमों के अनुसार मुआवजे के बारे में निर्णय लेगी।

Leave a Reply

Next Post

चुनावी टिकटों के कांग्रेसी अंडरवर्ल्ड गैंग का हिस्सा कौन कौन:केदार कश्यप

शेयर करेमंत्री केदार कश्यप का कांग्रेस पर बड़ा हमला कांग्रेस ने राजनीति को पूरी तरह प्रदूषित किया कांग्रेस की टिकट की खरीदी बिक्री में कौन कौन पैसा खा रहा था सामने आना चाहिए भूपेश बघेल ,दीपक बैज बताएं कांग्रेस के टिकट बेचने वाले ठेकेदार कौन है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 07 […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले