बलौदाबाजार में हिंसा सुलगाने वाले 200 लोगों पर पुलिस ने लिया एक्शन, पूछताछ जारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बलौदाबाजार 11 जून 2024।। जिला मुख्यालय में सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद बलौदाबाजार में धारा 144 लागू कर दी गई है जो 16 जून तक जारी रहेगी. पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. सतनामी समाज के प्रदर्शन के बाद यहां के कलेक्‍टर और एसपी आफिस में तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी. इस मामले में सीएम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट मांगी है. इसी कड़ी में आज स्कूल शिक्षा एवं बलौदा बाजार जिले के प्रभारी सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी और आयुक्त डॉ संजय अलंग ने जिला कलेक्टर और एसपी समेत उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायदा लिया. इस दौरान कलेक्टर और एसपी ने सोमवार को हुए उत्पात को लेकर पूरी जानकारी दी।

कलेक्टर केएल चौहान ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में व्यवस्था बहाल करने के लिए निर्देश दिए हैं. कल से ही ऑफिस लगने लगेगी. वहीं एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि निरीक्षण करने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अब तक 7 एफआईआर दर्ज की गई है और 200 उपद्रवी हिरासत में लिए गए है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले सभी तैयारियां करें सुनिश्चित : कलेक्टर

शेयर करेशिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और बेहतर परिणाम के लिए नवाचार अपनाने दिए निर्देश कलेक्टर ने ली प्राचार्याें की मैराथन बैठक छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 12 जून 2024। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सिंचाई विभाग के प्रार्थना सभा भवन में 225 स्कूलों के प्राचार्याें की मैराथन बैठक ली। बैठक में […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड