कवर्धा सड़क हादसा: 17 शवों का एक साथ अंतिम संस्कार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा रहे मौजूद रहे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कवर्धा 21 मई 2024। सोमवार को पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी में हुए सड़क हादसा में 19 लोगों की मौत हुई। मृतकों का आज मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जा रहा है। 17 मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम संस्कार ग्राम सेमरहा में, एक का ग्राम दर्दी और एक का ग्राम सिंघरी गांव में किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने सेमरहा ग्राम पहुंचे हुए हैं।

मृतकों के लिए मुआवजे का एलान
वहीं कुकदूर पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी चालक को हिरासत में रखा गया है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृतक ग्रामीणों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। छत्तीसगढ़ सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख और हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार की सहायता राशि देगी। 

हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख
हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

आज एक दिन का राजकीय शोक 
छत्तीगगढ़ में 21 मई को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के सम्मान में राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों और जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

स्वाति मालीवाल मामले की एसआईटी करेगी जांच, इस महिला अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 मई 2024। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में बड़ा अपडेट आया है। मारपीट मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की विशेष जांच दल (SIT) गठित की गई है। इससे पहले सोमवार शाम दिल्ली पुलिस की टीम बिभव […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप