दिग्विजय सिंह का आरोप- ओबीसी का आरक्षण को खत्म करना चाहती है भाजपा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 21 मई 2022। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में प्रदेश कांग्रेस पंचायती राज संस्था प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा ओबीसी का आरक्षण खत्म करना चाहती है। आने वाले समय में उसकी एससी-एसटी का आरक्षण खत्म करने की भी योजना है।  

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संबोधन के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के विचारों पर चलती है और भाजपा सत्ता का केंद्रीकरण करती है। राजीव गांधी ने पंचायती राज का सपना संजोया।  73 और  74वें संविधान में संशोधन कर पंचायती राज की स्थापना की गई। मध्यप्रदेश में मेरे कार्यकाल में पहली बार पंचायती राज के चुनाव हुए जिसमें जनपद अध्यक्ष, सरपंच, जिला जनपद अध्यक्ष बनाए गए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में विकास हो सके, गांव के लोगों को उनका हक मिल सके। उन्होंने कहा कि चुनाव नीयत, नीति और मानसिकता पर निर्भर करता है। भाजपा आज पंचायत के चुनाव नहीं होने देना चाहती है। ओबीसी आरक्षण को खत्म कर देना चाहती है, आने वाले समय में अजा और अजजा वर्ग के आरक्षण को भी खत्म करने की उसकी योजना है। जब-जब सत्ता में भाजपा आती है, भ्रष्टाचार बढ़ जाता है और यह लोगों का ध्यान बांटने के लिए हिंदू-मुसलमान करने लगते हैं। बीजेपी धर्म की आड़ लेकर लोगों को हो रही समस्याओं से ध्यान हटाने का काम कर रही है। झूठ बोलने, गुमराह करने में भाजपा से बड़ा कोई पहलवान नहीं है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि पंचायती राज की शुरुआत कांग्रेस ने ही की थी। भाजपा दोमुंही बातें करती है, जो बोलती है वह करती नहीं। उसके नेताओं के कथनी और करनी में अंतर है। झूठ बोलना और नारे लगाना भाजापा का काम है, 15 महीने में कमलनाथ सरकार ने जो काम किए वह प्रदेश की जनता के सामने है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि जिला, जनपद अध्यक्ष, सरपंचों की जिम्मेदारी छीनकर सचिव, सहसचिव को मालिक बना दिया गया है। भ्रष्टाचार चरम पर है सचिव, सह-सचिव भ्रष्टाचार करता है नोटिस सरपंच को मिलता है। यह चल रहा है आज की बीजेपी की त्रिस्तरीय पंचायती राज में। पंचायत चुनाव में हमें आपस में नहीं लड़ना है हमें भाजपा से लड़ना है। 

पूर्व मंत्री एवं विधायक कमलेश्वर पटेल ने कहा कि गांवों का विकास पंचायतों के माध्यम से होता है। कांग्रेस सरकार ने 73–74 वा संविधान में संशोधन कर पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाया और पंचायतों में तेजी से विकास की शुरुआत हुई गांव में। जो काम अधिकारी, कर्मचारी करते थे , पंचायती राज से ग्रामीण लोगों की पूछ परख बड़ी। बीजेपी ने ओबीसी के अधिकार छीनने का काम किया, चुनाव से वंचित किया। कांग्रेस सरकार में पंचायतों में गौशाला में बनाई गई, यह सब कांग्रेस की ही देन है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने भाजपा को कोसते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता हवस और अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के अलावा कुछ नहीं किया है। कांग्रेस ने विकेंद्रीकरण की राजनीति कर पंचायतों को सुदृढ और मजबूत बनाया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो को अधिकार मिले। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जेपी धाकड़ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया और कहां की पंचायती राज संस्था प्रकोष्ठ पूरे प्रदेश में गांव– गांव में अपने सदस्यों की तैनाती कर पंचायत के चुनाव में पूरी मुस्तैदी के साथ खड़ी होगी और कांग्रेस को मजबूत करेगी आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री के रूप में देखेगी।
अवसर पर प्रदेश कांग्रेश के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, महामंत्री राजीव सिंह, महामंत्री एवं सभी प्रकोष्ठ के प्रभारी जेपी धनोपिया,  मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा, मीडिया पर अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता,  जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अवनीश भार्गव सहित  कांग्रेसजन और प्रदेश भर से आए पंचायती राज प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

चेजबल मास्टर्स : 16 साल के प्रज्ञानानंद ने तीन महीने में दूसरी बार विश्व चैंपियन को हराया, कार्लसन ने एक गलती से गंवाया मैच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 मई 2022। भारतीय ग्रांडमास्टर प्रज्ञानानंद रमेशप्रभु ने 2022 में विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन पर दूसरी जीत दर्ज की है। चेजबल मास्टर्स के पांचवें दौर में नार्वे के कार्लसन ने बड़ी गलती की और इसका फायदा उठाते हुए प्रज्ञानानंद ने उन्हें पटखनी दे दी। […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान