पीछे हटने को मजबूर हो सकती है यूक्रेनी सेना, सेवेरोदोनेस्क में रूस ने तबाह कीं 90 प्रतिशत इमारतें

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कीव 28 मई 2022। रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को तीन महीने से ज्यादा समय हो चुका है। यह जंग 94वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। कीव से अपनी सेना वापस बुलाने के बाद रूस ने यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों पर हमले तेज किए हैं। दावा है कि रूस ने कई शहरों को अपने कब्जे में ले लिया है। इस बीच यूक्रेनी सेना के अधिकारी ने आशंका जताई है कि लुहांस्क क्षेत्र के आखिरी पॉकेट से यूक्रेनी सेना को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। 

यूक्रेनी अधिकारी ने कहा, रूसी सैनिकों ने अपना पूरा ध्यान यूक्रेन के पूर्वी हिस्से पर लगाया हुआ है। यहां पर हमले तेज किए गए हैं, जिसने युद्ध की गति को पूरी तरह से स्थानांतरित कर दिया है। उन्होंने कहा, रूसी सेना ऐसी ही आगे बढ़ती रही तो रूस लुहांस्क और डोनेत्स्क पर पूरी तरह से कब्जा जमा लेगा, जैसा की उसका लक्ष्य था। 

लुहांस्क के गवर्नर सेहरी गदाई ने कहा, रूसी सेना सेवेरोदोनेस्क में प्रवेश कर चुकी है। उन्होंने बताया कि यहां पर रूसी सैनिकों की ओर से जोरदार हमले किए जा रहे हैं। पिछले तीन दिनों से इस क्षेत्र को कब्जे में लेने के लिए रूसी सैनिक संघर्ष कर रहे हैं। यहां की 90 प्रतिशत इमारतें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। 

लुहांस्क में रूस नहीं कर पाएगा कब्जा 
यूक्रेनी अधिकारी ने बताया, भले ही हमें पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़े, लेकिन आने वाले दिनों में रूसी सैनिक लुहांस्क को अपने कब्जे में नहीं ले पाएंगे। उन्होंने कहा रूस को जवाब देन के लिए हमारे पास पर्याप्त साधन हैं, लेकिन घिरा होने के कारण हमें पीछे हटना होगा। 

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बहुत नुकसान 
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को बताया कि यूक्रेनी सैनिकों ने लुहांस्क व डोनेत्स्क में रूस के आठ हमलों को विफल कर दिया है। यहां रूस के कई टैंकों और बख्तरबंद वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा, हमारे पास वर्तमान में जितने भी संसाधन हैं, उनकी मदद से हम यूक्रेन की जमीन की रक्षा कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

BRICS Summit: 24 जून को होगी ब्रिक्स समिट, पुतिन पर रहेगी पूरी दुनिया की नजर, क्या चीन पर पलटवार करेंगे मोदी?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 28 मई 2022। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच 24 जून को चीन की राजधानी बीजिंग में साल 2022 का ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। इस बैठक में तीन महाशक्ति भारत, रूस और चीन एक साथ दिखेंगे। हालांकि, यह बैठक वर्चुअल होने जा रही […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड