पुंछ आतंकवादी हमला: पुलिस पूछताछ के लिए बुलाने जाने के बाद जहर खाने वाले व्यक्ति की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू-कश्मीर 28 अप्रैल 2023। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पिछले हफ्ते हुए आतंकवादी हमले के सिलसिले में पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा बुलाए जाने पर कथित तौर पर जहर खाने वाले 50 वर्षीय एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार को मौत हो गई, जिससे गुस्साए स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जिले की मेंढर तहसील के नार गांव का निवासी मुख्तार हुसैन शाह कुछ घरेलू विवाद के चलते तनाव में था। उन्होंने बताया कि उसे मामले के संदिग्ध के रूप में नहीं बुलाया गया था। हालांकि, उसकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर तैजी से प्रसारित हो रहे एक वीडियो संदेश में शाह ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने हमले के असली दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट लड़ाई का भी आह्वान किया। अधिकारी ने बताया कि उसने अपने घर पर मंगलवार शाम कथित तौर पर जहर खा लिया था। उसे राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शाह ने 20 अप्रैल को भाटा धुरियान जंगल में आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाए जाने के कुछ घंटों के भीतर यह कदम उठाया। हमले में पांच सैनिक शहीद हो गए थे। शहीद हुए सैनिक आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स की एक इकाई के सदस्य थे। अधिकारी ने कहा, “वह कोई संदिग्ध (आतंकवादी हमले के मामले में) नहीं था।

उसके गांव (घटनास्थल के पास) के अधिकतर लोगों की तरह उसे भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हमें पता चला कि वह घरेलू विवादों को लेकर तनाव में था।” सुरक्षा बलों ने भाटा धूरियान में हमले के बाद चल रहे आतंकवाद-रोधी अभियान में 60 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। पुंछ और राजौरी के आसपास के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन हमला करने वाले आतंकवादियों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Next Post

'भारत की छवि खराब कर रहे...', पहलवानों के धरने पर बोलीं पीटी उषा, बजरंग पुनिया ने दिया यह जवाब

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 अप्रैल 2023। प्रदर्शनकारी पहलवानों पर बरसते हुए भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा कि सड़कों पर प्रदर्शन अनुशासनहीनता है और इससे देश की छवि खराब हो रही है। स्टार पहलवान विनेश फोगाट , बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सहित कई […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत