दोहरा शतक जमाकर जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 18 फरवरी 2024। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने धमाका करते हुए अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक पूरा कर लिया है. यही नहीं जायसवाल ने दोहरा शतक पूरा कर एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. जायसवाल पहले तीन शतक को 150+ स्कोर में परिवर्तित करने वाले बल्लेबाजों की महान लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं. बता दें कि जायसवाल से पहले ऐसा कारनामा टेस्ट क्रिकेट में जावेद मियांदाद, एंड्रयू जोन्स, ब्रायन लारा, महेला जयवर्धने, मैथ्यू सिंक्लेयर और ग्रीम स्मिथ ने किया था. यानी जायसवाल का यह कारनामा यकीनन ऐतिहासिक है. वहीं, जायसवाल टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ दो दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी हैं।

बता दें कि इसके अलावा जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर उन्होंने नवजोत सिद्धू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सिद्दधू ने  साल 1994 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में एक पारी में 8 छक्का लगाए थे. वहीं, अब जायसवाल ने इस दोहरा शतकीय पारी में अबतक  10 छक्के अभी तक लगा दिए हैं. यानी जायसवाल टेस्ट मैच की एक पारी में 10 छक्के लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

एंडरसन के खिलाफ लगाए लगातार तीन छक्का

एंडरसन के टेस्ट करियर में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी बल्लेबाज ने उनके खिलाफ लगातार तीन गेंद पर तीन छक्के जड़ने में कामयाबी पाई हो. इससे पहले कोई भी गेंदबाज ऐसी धुनाई एंडरसन को नहीं कर पाया था. एंडरसन अपना 185वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

उर्वशी रौतेला ने 'एनबीके 109' के सेट पर काटा 25 लाख का शाही केक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 19 फरवरी 2024। उर्वशी रौतेला आज के समय में भारतीय मनोरंजन उद्योग की शायद एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका हिंदी फिल्म उद्योग के साथ-साथ दक्षिण सिनेमा में भी जबरदस्त क्रेज है। उनकी आनेवाली साउथ फिल्म है ‘एनबीके109’ जिस में वह नंदामुरी बालकृष्ण के साथ मुख्य […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान