प्रयागराज में एक बाइक पर सवार पांच लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, पांचों की मौके पर ही मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

प्रयागराज 29 नवंबर 2021। प्रयागराज में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है। इनमें चार लोग एक ही परिवार के बताए जाते हैं। हादसा नवाबगंज थाना क्षेत्र में श्रृंगवेरपुर स्थित राष्‍ट्रीय राजमार्ग के समीप हुआ। बताते हैं कि एक ही बाइक पर सवार होकर रविवार की रात में पांच लोग बरात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। गांव घाट के समीप हादसा हुआ। नवाबगंज के बुदौना गांव निवासी राम सरन पाल 60 उनके बेटे लल्लू पाल 35, समय लाल 35 एवं नाती अर्जुन पाल 11 के साथ राम चंदर पाल उर्फ ऊंटहरा 55 की मौत हुई है। सभी लोग रविवार रात प्रतापगढ़ के हथिगवां गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गए थे।

शादी समारोह में शामिल होने के बाद रविवार की रात करीब 12 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर सभी वापस आ रहे थे। रास्ते मे श्रृंगवेरपुर हाईवे मार्ग पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पांचों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मची तो आस पास के रहने वाले ग्रामीणों की नींद खुल गई। रातगीर भी वहां पहुंचे। तत्‍काल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में वहां पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से पांचों गंभीर रूप से जख्‍मी लोगों को अस्पताल भिजवाया। अस्‍पताल ले जाने पर डाक्‍टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

ट्रक चालक के बारे में जानकारी जुटा रही पुलिस

पुलिस शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हादसे की जानकारी होने पर मृतकों के परिवार के लोग बिलखते हुए वहां पहुंचे। गांव में परिजनों की चीत्कारों से गांव में मातम सा छाया हुआ है। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक के बारे में जानकारी जुटा रही है। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो चुका था।

जीजा-साली की हुई थी मौत, तीन बच्‍चे हुए थे जख्‍मी

इस घटना से पहले प्रयागराज शहर के खुल्दाबाद में एक बाइक पर सवार जीजा औरसाली की मौत हो गई थी। उस हादसे में तीन बच्चे भी जख्मी हो गए थे। सभी लोग एक ही बाइक पर सवार थे। अटाला में कार चालक ने टक्कर मारी थी।

Leave a Reply

Next Post

मशहूर कोरियोग्राफर शिव शंकर का निधन, सोनू सूद, प्रभु देवा समेत इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 नवंबर 2021। मशहूर करियोग्राफर शिव शंकर का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। शिव शंकर कुछ समय पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे, हालांकि बाद में उनका टेस्ट नेगेटिव आ गया था। लेकिन 28 नवंबर की रात उन्होंने आखिरी सांस […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप