यूएस में शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुए शाहरुख खान, बहने लगा खून, करानी पड़ी सर्जरी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 04 जुलाई 2023। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जवान’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। शाहरुख अपनी हर फिल्म की शूटिंग के लिए खूब मेहनत करते हैं।  ऐसे में अपने एक शूट को लॉस एंजेलिस में पूरा करने के दौरान अभिनेता के नाक पर चोट लग गई। नाक पर चोट लगने के कारण फिल्म की टीम ने शाहरुख को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। खबर यह भी है कि  ब्लीडिंग रोकने के लिए अभिनेता को एक छोटी सी सर्जरी भी करवानी पड़ी। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

शूटिंग के दौरान चोटिल हुए किंग खान
शाहरुख इन दिनों लॉस एंजिल्स में अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान शाहरुख के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, अभिनेता को शूटिंग के दौरान नाक पर चोट लग गई, जिस कारण उन्हें फौरन नाक की सर्जरी करवानी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख के अस्पताल जाने के बाद डॉक्टर्स ने अभिनेता की टीम को सूचित किया कि उनकी ब्लीडिंग को रोकने के लिए एक छोटी सी सर्जरी करानी पड़ेगी। शाहरुख की हालत स्थिर बताई जा रही है।

अभिनेता को करानी पड़ी नाक की सर्जरी
सर्जरी के बाद किंग खान को एयरपोर्ट पर नाक पर पट्टी बांधे हुए देखा गया। खबरों की मानें तो  शाहरुख खान अब मुंबई वापस आ गए हैं और अपने घर पर आराम कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक शाहरुख की टीम ने उनके इस हादसे को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और ना ही अभिनेता की तरफ से ऐसी कोई सूचना दी गई है। फैंस शाहरुख के बेहतर स्वास्थ्य की लगातार कामना कर रहे हैं।

इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख अपनी आगामी फिल्म जवान को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन  दक्षिण भारत के दिग्गज फिल्म निर्देशक एटली कुमार कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में है। वहीं, खबरों की मानें तो फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो रोल भी हैं।

Leave a Reply

Next Post

टीम इंडिया का हेड कोच बनेगा यह दिग्गज! बना चुके 14 हजार से भी ज्यादा रन, पोवार को करेंगे रिप्लेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 जुलाई 2023। दिग्गज क्रिकेटर अमोल मजूमदार भारतीय महिला टीम के हेड कोच बनने के लिए तैयार हैं। सोमवार को क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) ने मुंबई में शॉर्ट लिस्टेड कैंडिडेट्स का इंटरव्यू लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इंटरव्यू में मजूमदार ने CAC के […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'