जिला के बाद पेंड्रा -गौरेला को नगर पालिका बना कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्षेत्र के विकास को गति दिया -सुशील आनंद शुक्ला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 25 सितम्बर 2020। पेंड्रा नगर पंचायत और गौरेला नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिए जाने पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है।प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पेंड्रा गौरेला मरवाही को जिला बनाने के बाद नवगठित जिले की दो महत्वपूर्ण नगर पंचायतों को नगरपालिका का दर्जा दे कर मुख्यमंत्री भपेश बघेल ने इस क्षेत्र के विकास को और गति प्रदान किया है।मरवाही को पहले ही नगर पंचायत बनाया जा चुका है।

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद भी मरवाही पेंड्रा गौरेला क्षेत्र विकास से कोसो दूर था ।इस क्षेत्र की जनता पिछले 25 वर्षों से जिला बनाने की मांग कर रही थी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हमेशा से यहां की जनता के जिला बनाने की माग को  अनसुना किया ।क्षेत्र से लंबे समय से प्रतिनिधित्व करने वाले छजका के नेताओ ने भी मरवाही पेंड्रा गौरेला को कभी जिला बनाने के लिए कोई प्रयास नही किया ।राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक साल पहले पिछले पंद्रह अगस्त को ही मरवाही पेंड्रा को प्रदेश का 28वा जिला बनाया ।

कांग्रेस की सरकार ने  नया जिला बनाने के बाद क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जो काम पिछले 20 सालों में नही हुए विकास के वे सारे काम मरवाही में करवाये जा रहे है।प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व देने के बाद भी सड़क पानी बिजली जैसी सामान्य सुविधाओ के लिए यहां की जनता तरस रही थी ।कांग्रेस की सरकार ने नए जिले में सड़क बिजली पानी के साथ स्कूल अस्पताल और कलेक्टर कार्यालय सहित अधोसंरचना विकास के तमाम मूलभूत सुविधाएं जुटाये जा रहे ।दो दशक से विकास की दौड़ में पिछड़ चुका यह क्षेत्र नए जिला बनने के साथ विकास के नए मापदण्डो को छूने को तैयार हो रहा।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री श्री अकबर इस राष्ट्रीय आपदा में जरूरतमंद लोगों को पहुंचा रहे सीधी मदद, अब तक छह सौ से अधिक लोगों 31 लाख रूपए से अधिक पहुंचा चुके है आर्थिक मदद

शेयर करे मंत्री श्री अकबर ने आज फिर 90 लोगों को साढे चार लाख रूपए का चेक वितरण किया   मंत्री मोहम्मद अकबर कोरोना के संकट के दौर में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के सेलून, छोबी, जुता-चप्पल,फल, सब्जी, विक्रेताओं और जरूरतंद लोगों को पहुंचा रहे है सीधी मदद छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कवर्धा 25 […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान