बांग्लादेश के सबसे बड़े कपड़ा बाजार में आग: कई दुकानें हुईं खाक, आर्मी और एयरफोर्स ने संभाली कमान

शेयर करे

ढाका 04 अप्रैल 2023। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कपड़ों के सबसे बड़े बाजार ‘बंगाबाजार’ में आज तड़के सुबह आग लग गई। यहां कपड़ों की छह हजार से अधिक दुकानें हैं। बताया जाता है कि दो दर्जन से ज्यादा दुकानें अब तक खाक हो चुकी हैं। राहत-बचाव के लिए आर्मी और एयरफोर्स ने कमान संभाल ली है। अब तक किसी भी हताहत की सूचना नहीं है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह करीब सवा छह बजे राजधानी ढाका के प्रसिद्ध कपड़ों के बाजार में आग लगी है। इस बाजार का नाम बंगाबाजार है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं। दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए 47 दमकल इकाइयां काम कर रही हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका
बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया है, कि उनके पास आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त पानी नहीं है। उन्होंने कहा, कि फिलहाल वैकल्पिक जल स्रोत के रूप में आसपास की इमारतों से पानी लिया जा रहा है। बीडी न्यूज के अनुसार, आग पर काबू पाने और राहत-बचाव के लिए आर्मी और एयरफोर्स ने कमान संभाल ली है। आग पर काबू पाने के लिए आसमान से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। आग के चलते पूरे इलाके में धुएं का गुब्बार उठ रहा है। 

क्या है बाजार की खासियत? 
राजधानी ढाका के जिस बंगाबाजार में आग लगी है, उस क्षेत्र में चार बाजार हैं, जिनके नाम बंगाबाजार बाजार, इस्लामिया बाजार, बंगा दोष कोटि बाजार और आदर्श बाजार। आम लोग इन सबको मिलाकर बंगबाजार मार्केट कहते हैं। व्यापारियों ने बताया कि इन चारों बाजारों में करीब छह हजार दुकानें हैं। चश्मदीदों ने बताया है, कि आग लगने की खबर सुनकर बाजार की दुकानों के मालिक और कर्मचारी मौके पर पहुंच गये। वे अपनी दुकानों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते देखे गए। जिस वक्त बाजार में आग लगी, उस वक्त दुकानें खुली नहीं थीं, लिहाजा आग से जान के नुकसान की संभावना काफी कम है, लेकिन भारी मात्रा में सामानों के जलने की आशंका है।

Leave a Reply

Next Post

अपना फैमिली फोटो पर शाहरुख ने किया कमेंट, बोले- यार गौरी तुमने कितने सुंदर बच्चे पैदा किए हैं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 अप्रैल 2023। सुपरस्टार शाहरुख खान शानदार एक्टर ही नहीं बल्कि एक परफेक्ट फैमिली मैन हैं. उनकी पत्नी गौरी खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर फैमिली फोटोज या फिर वीडियोज पोस्ट करती हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने एक फैमिली फोटो […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें