सुकमा नक्सली हमला: कानपुर के जवान ने पत्नी से किया था ये वादा, मां बोली- पता होता को छुड़वा देती नौकरी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुकमा 24 जून 2024। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमले के बलिदानी सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र की शादी तीन महीने पहले सात मार्च को सचेंडी के किसान नगर की रहने वाली कोमल के साथ हुई थी। रविवार दोपहर ही शैलेंद्र ने पत्नी कोमल को फोन कर कहा था कि वह सात जुलाई को घर आएगा। हालांकि अब वह नहीं आएगा, बल्कि उसका पार्थिव शरीर सोमवार को गांव पहुंचेगा।दरअसल महाराजपुर के नौगवां गौतम गांव के रहने वाले शैलेंद्र शादी के बाद ड्यूटी पर वापस सुकमा चले गए थे। तब से वह पत्नी से फोन के जरिये ही संपर्क में रह रहे थे। रविवार को ही दोनों की फोन पर बात हुई थी। 

वहीं, गांव में रहने वाले शहीद के दोस्त सुजीत और अजय ने बताया कि शैलेंद्र सरल स्वभाव होने के साथ ही बहुत मिलनसार थे। वायदा किया था कि इस बार साथ कहीं घूमने जाएंगे। ये नहीं पता था कि अपने उस दोस्त को कांधा देना पड़ेगा।

तीन भाइयों में सबसे छोटे थे शैलेंद्र 
शैलेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। शैलेंद्र से बड़े भाई सुशील की चार वर्ष पहले सर्प दंश से मौत हो चुकी है है। मंझले भाई नीरज अपनी पत्नी काजल के साथ रहते हैं। बहन मनोरमा की शादी हो चुकी है। शैलेंद्र ने शुरुआती शिक्षा सिकटिया गांव के दौलत सिंह इंटर कॉलेज से और इंटरमीडिएट प्रेमपुर जन शिक्षण इंटर कॉलेज से की। इसके बाद स्नातक की पढ़ाई महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज करचलपुर से की थी। शैलेंद्र की मां ने बताया कि बहुत पहले पति का साया उठ जाने के बाद से वह मुसीबत का सामना कर रही हैं।

कानपुर में रहकर पढ़ाई कर रही कोमल
परिजनों ने बताया कि शैलेंद्र हमेशा से पत्नी को भी अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रोत्साहित करते थे। यही कारण है कि कोमल कानपुर में रहकर पढ़ाई कर रही है। भाई नीरज ने बताया कि शैलेंद्र खुद भी भाभी कोमल से संपर्क में रहते थे औ कोई जरूरत होने पर उन्हें बता देते थे।

घर की दहलीज पर ही गश खाकर गिरी शैलेंद्र की मां
शैलेंद्र के बलिदानी होने की खबर मिलते ही मां बिजला बेहोश हो गई। रिश्तेदारों ने संभाला तो वह बेटे को पुकारते हुए घर की दहलीज पर पहुंची और फिर गश खाकर गिर गई। परिजनों का कहना है कि सोमवार को शैलेंद्र का शव छत्तीसगढ़ से लखनऊ प्लेन से आएगा। वहां से परिजन शव लेकर गांव आएंगे, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

मां बोली, पता होता को छुड़वा देती नौकरी
बेटे शैलेंद्र की मौत की खबर सुनते ही मां बिजला देवी घर के बाहर आने के बाद गश खाकर गिर गई। लोगों के मुंह पर पानी के छींटे डालने पर होश आया, तो वह रोते हुए बोली कि अगर पता होता है कि बेटे का यह हाल होगा, तो वह नौकरी छुड़वा देतीं। बहन मनोरमा बिलखते हुए अपने भाई के घर आने की गुहार लगा रही थीं।

Leave a Reply

Next Post

अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा हार का बदला अयोध्या के साधु-संतों से न लें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 24 जून 2024। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए ही भाजपा पर निशाना साधा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बिना किसी का नाम लिए एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा कि उप्र भाजपा अपनी हार का बदला अयोध्या के साधु-संतों […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप