छत्तीसगढ़ को लूटने वाले भूपेश बघेल को राजनांदगांव की जनता मजा चखाएगी – विष्णु साय

शेयर करे

भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को चारों ओर से लूटा है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

राजनांदगांव/रायपुर 23 मार्च 2024 । भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भूपेश बघेल के खिलाफ हुंकार भरी, स्थानीय शिवनाथ वाटिका में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विष्णुदेव साय ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि 5 वर्षों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की जनता ने देखा और समझा है कि किस तरह से कांग्रेस की भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को लूट रही थी। 2000 करोड़ रूपए के शराब घोटाले के अलावा कोयला परिवहन घोटाला, प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना में हजारों करोड़ का घोटाला, माइंस घोटाला, गोबर घोटाला, रेत घोटाला, गोठान घोटाला, पी.एस.सी. घोटाला, डी.एम.एफ. फंड घोटाला, आवास घोटाला, राजस्व घोटाला, आदि ऐसे कई घोटाले के माध्यम से भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की महतारी को चारों ओर से लूटा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राजनांदगांव की जनता समझदार है, और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राजनांदगांव को 15 वर्षों में विकास के मामले में चमन बना दिया है। भूपेश सरकार के काले कारनामों का जवाब राजनांदगांव की जनता आने वाले 26 अप्रैल को मतदान के रूप में अवश्य देगी, उन्होंने कहा कि आज केंद्र में मोदी जी की सरकार ने गांव, गरीब और मजदूर की चिंता की है, मोदी गारंटी के तहत अब देश के लोगों को भरोसा हो गया है। विधानसभा चुनाव में जितनी भी घोषणाएं मोदी गारंटी की तहत की गई थी, जिसमें महतारी वंदन योजना के तहत सभी विवाहित माताओं-बहनों के खातों में प्रतिमाह 1000 रूपए देने की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश के 24 लाख 72 हजार किसानों को धान खरीदी की अंतर की राशि 3716 करोड़ रूपए का भी भुगतान कर दिया गया है। इसके साथ ही किसानों का 2 वर्ष का बकाया बोनस भी दे दिया गया है। तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रूपए में तेंदुपत्ता खरीदी की भी घोषणा प्रदेश कि भाजपा सरकार ने कर दी है। 18 लाख गरीब परिवारों का पक्का आवास बनाने का वादा किया था, सभी घोषणाओं को हमने अपने कार्यकाल में मात्र 100 दिन में मूर्त रूप दिया है। श्री साय ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि मोदी गारंटी के तहत की गई सभी घोषणाएं पूरी होगी, इसलिए आने वाले चुनाव में मोदी जी का कंधा मजबूत करने के लिए श्री साय ने इस बार 400 पर के नारे भी लगवाए।

भूपेश सरकार ने 5 वर्ष तक राजनांदगांव का शोषण एवं दोहन किया

इस अवसर पर सांसद संतोष पांडे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भूपेश बघेल ने राजनांदगांव के कई संभागीय कार्यालय को दुर्ग स्थानांतरित कर दिया, और 5 वर्ष में राजनांदगांव का शोषण एवं दोहन करते रहे। इसलिए ऐसे झूठ बोलने वाले नेता को यहां से खदेड़ने के लिए सभी कार्यकर्ता संकल्पित हो जाएं और अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस की कार्यगुजारी को अवश्य बताएं, ताकि 26 अप्रैल को कमल फूल में जनता वोट देकर मोदी जी के सपने को साकार कर, मोदी जी उज्वल भारत का निर्माण कर सके।

कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, धरसीवा के विधायक अनुज शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा ,राम जी भारती उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष सावन वर्मा एवं आभार प्रदर्शन दक्षिण मंडल के अध्यक्ष तरुण लहरवानी ने किया। आज के कार्यकर्ता सम्मेलन में सर्वाधिक महिलाओं की उपस्थिति रही, सभी महिलाओं ने जोश खरोश के साथ मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया, दोनों हाथ उठाकर अभिनंदन किया और महतारी वंदन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सभी ने धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Next Post

इस होली पर महिला समूहों द्वारा तैयार हर्बल गुलाल के बिखरेंगे रंग

शेयर करेसी-मार्ट से की जा सकती है हर्बल गुलाल की खरीददारी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 22 मार्च 2024। रंगो का त्योहार होली करीब है और बाजार रंग-गुलाल से गुलजार हैं। रंग-गुलाल के साथ ही होली के विविध सामानों से बाजार सज कर तैयार है। होली के बाजार में मिलने वाले कैमिकल […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक