रांची में गृहमंत्री अमित शाह की गोपनीय रणनीति बैठक, बीजेपी नेताओं को दिए ये बड़े टास्क

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 11 जुलाई 2025। राजधानी रांची में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक में शामिल होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण और गोपनीय बैठक की। दिल्ली रवाना होने से पहले हुई इस बैठक में संगठनात्मक रणनीति, आगामी चुनावी तैयारियों और राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व सीएम चंपई सोरेन मौजूद थे। बैठक पूरी तरह से गोपनीय रखी गई, लेकिन सूत्रों के अनुसार इसमें झारखंड और बिहार की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की गई। साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड बीजेपी नेताओं की संभावित भूमिका पर भी मंथन हुआ।

गृहमंत्री शाह ने नेताओं को प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने नीतिगत मुद्दों पर एकजुटता बनाए रखने, केंद्र की योजनाओं की निगरानी करने, और जनता से संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर पार्टी के कार्यक्रमों को सक्रिय करने और जनता की समस्याएं जानकर उनके समाधान की दिशा में काम करने को कहा।

बुधवार देर शाम रांची पहुंचे अमित शाह का स्वागत बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, रविंद्र राय और आदित्य साहू सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने किया। यह दौरा और बैठक आगामी राजनीतिक घटनाक्रमों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

भुवनेश्वर में राहुल गांधी का भाजपा पर हमला, कहा- अब बिहार में चुनाव चोरी करने की हो रही साजिश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भुवनेश्वर 11 जुलाई 2025। भुवनेश्वर में कांग्रेस के संविधान बचाओ समावेश कार्यक्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला। बिहार में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र की तरह अब […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी