मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के जनकवि और गीतकार लक्ष्मण मस्तुरिया की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 03 नवम्बर 2022 । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जनकवि और गीतकार स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तुरिया की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने श्री मस्तुरिया को याद करते हुए कहा कि मस्तुरिया ने अपने गीतों और सुमधुर आवाज से छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के दिल में जगह बनाई। उनके गीतों में छत्त्तीसगढ़ की माटी की सौंधी महक और यहां के लोक-जीवन की झलक रहती थी। उन्होंने कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लिए लोकप्रिय गीतों की रचना करने के साथ ‘लोकसुर’ नामक मासिक पत्रिका का भी सम्पादन और प्रकाशन भी किया। कला जगत में उनके इस योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी छत्तीसगढ़ की संस्कृति को जीवंत बनाने और उनकी कला साधना से नवोदित कलाकारों को प्रेरित करने के लिए राज्य सरकार ने राज्य अलंकरण श्रेणी में लोकगीत के क्षेत्र में “लक्ष्मण मस्तुरिया पुरस्कार” देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव

शेयर करेछत्तीसगढ़ी संस्कृति में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत अपने इष्ट देव की आराधना से होती है, उसी प्रकार मां सरस्वती के वंदन के साथ लोक रागिनी मंच से नृत्य की शानदार प्रस्तुति छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ी संस्कृति में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत अपने […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज