भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने दलाई लामा से की मुलाकात, बोलीं- इस अनुभव को जीवन भर संजो कर रखूंगी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 अप्रैल 2024। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने सोमवार को धर्मशाला में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात की। दलाई लामा से मिलने के बाद कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “यह दिव्य था। यह एक ऐसा अनुभव था जिसे मैं जीवन भर संजोकर रखूंगी। ऐसे व्यक्ति की उपस्थिति जिसके चारों ओर सरासर दिव्यता है, इसलिए यह मेरे और पूर्व सीएम (जयराम ठाकुर) के लिए बहुत भावनात्मक था। यह कुछ ऐसा है जिसे मैं जीवन भर संजोकर रखूंगी। कंगना रनौत मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी हैं और यहीं से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह इनके खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। हाल ही में ही में इन दोनों के बीच जुबानी वार-पलटवार चल रहा है। कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह को छोटा पप्पू कह कह डाला था। जिसके बाद दोनों में विवाद गहराता जा रहा है और जुबानी वार पलटवार लगातार जारी है।

भरमौर दौरे पर बोलीं कंगना रनौत
मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आते जिला चंबा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के दौरे को लेकर कंगना ने कहा कि वह भरमौर जाने के लिए खासी उत्साहित हैं। कंगना ने कहा कि चंबा, हिमाचल प्रदेश का सबसे खूबसूरत स्थान है। भरमौर जो कि मेरे संसदीय क्षेत्र मंडी, जहां से मैं चुनाव लड़ रही हूं, भरमौर की उन्नति और तरक्की के लिए हम काम करेंगे। दलाई लामा से मिलने पहुंची कंगना को देखने के लिए तिब्बती समुदाय के लोगों की खासी भीड़ जमा थी। तिब्बती लोग कंगना को बार-बार पुकार रहे थे। इस दौरान तिब्बती युवाओं व युवतियां ने कंगना के साथ सेल्फी भी ली। जिसने भी कंगना से सेल्फी के लिए आग्रह किया, किसी को भी कंगना ने निराश नहीं किया।

Leave a Reply

Next Post

ईमानदारी की मिशाल: ऑटो चालक ने चांदी के गहनों से भरा थैला लौटाया, ऑटो संघ का महिला ने जताया आभार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 15 अप्रैल 2024। कोरबा में ऑटो संघ इन दिनों अपने द्वारा किए गए नेक कार्यों के लिए काफी सुर्खियां बटोर रहा है। संघ के ऑटो चालक इन दिनों लगातार अपनी ईमानदारी के नमूने पेश कर रहे हैं जिससे संघ की चौतरफा प्रशंशा हो रही है। […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान