कंगना रनौत असम में करेंगी ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग, मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गुवाहाटी 07 नवंबर 2022। अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि वह जल्द ही असम में अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग करेंगी। रनौत पिछले एक सप्ताह से असम में फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन तलाश रही थीं। इस दौरान वह काजीरंगा और कार्बी आंगलोंग भी गईं। रनौत ने हवाई अड्डे पर कहा, मैं कई बार असम आ चुकी हूं। यह शूटिंग के लिए सुंदर जगह है। मैं जल्द ही अपने पूरे फिल्म निर्माण दल के साथ शूटिंग करने आऊंगी।

‘आपातकाल’ पर आधारित फिल्म “इमरजेंसी” की लेखक और निर्देशक कंगना रनौत हैं। इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार अदा करेंगी। असम यात्रा के दौरान रनौत ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, हम जल्द ही असम में विभिन्न स्थान पर शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं, ऐसे में उन्होंने (मुख्यमंत्री ने) हमारी टीम के प्रति समर्थन जताया है। उनका समर्थन और प्रोत्साहन पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। धन्यवाद सर। सरमा ने असम में फिल्म की लोकेशन चुनने के लिए अभिनेत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, आज मेरे कार्यालय में अभिनेत्री, लेखिका और फिल्म निर्माता कंगना रनौत जी से मिलकर खुशी हुई। मुझे खुशी है कि वह असम में अपनी एक फिल्म की शूटिंग करेंगी। मैंने उन्हें धन्यवाद दिया और फिल्म निर्माण के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर क्रांतिकारी नेता जेपी नारायण का किरदार निभाएंगे। श्रेयस तलपड़े पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, मिलिंद सोमन फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ और महिमा चौधरी लेखिका-सांस्कृतिक कार्यकर्ता पुपुल जयकर की भूमिका में होंगी।

Leave a Reply

Next Post

आखिर क्यों नहीं छोड़े जा रहे भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अफसर? कतर सरकार नहीं दे रही जवाब, परिवार चिंतित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 नवंबर 2022। कतर की राजधानी दोहा में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को हिरासत में क्यों रखा गया है? इस बारे में कतर प्राधिकरण से अभी तक कोई जवाब नहीं देने के कारण परिवार के सदस्य बहुत अधिक चिंतित दिखाई दे रहे […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर