भाठनपाली गांव में मदिर टूटने से तनाव, हिंदू संगठनों ने लहराया भगवा झंडा, भारी पुलिस तैनात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 29 मई 2025। रायगढ़ जिले में जूटमिल थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भाठनपाली गांव में आज सुबह उस वक्त तनाव का माहौल बन गया, जब गांव के ग्रामीणों ने गांव में स्थित हनुमान मंदिर को टूटा हुआ देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने मंदिर के सामने स्थित चर्च में सभा करने आये लोगों पर मंदिर को तोडने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इसी बीच बजरंग दल और हिंदू संगठनों के नेताओं ने चर्च के क्रास को तोड़कर वहां भगवा झंडा लहरा दिया। चर्च के उपर चढ़कर  क्रास तोड़ने वाले दिलराज दिलीप को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह भाटनपाली में मंदिर टूटने की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल सहित अन्य हिंदू दल के नेता दल बल के साथ मौके पर  पहुंचे और सभी ने मिलकर वहां मौजूद चर्च को तोडने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस ने इन लोगों को रोक लिया। गांव में मंदिर टूटने की घटना की सूचना जैसे ही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल को मिली उन्होंने घटना स्थल पर रायगढ़ शहर के सभी थाना प्रभारियों सहित सिटी एसपी आकाश शुक्ला को दल-बल के साथ रवाना कर दिया था।

स्थानीय लोग चर्च तोड़ने की जिद पर अड़े हुए हैं। पुलिस प्रशासन से चर्च संचालकों के खिलाफ कडी से कार्रवाई की मांग की है और कार्रवाई नहीं होनें पर वे कानून हाथ में लेने की भी चेतावनी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

विकसित झारखंड की ओर कदम, सीएम हेमंत और वित्त आयोग के बीच बैठक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 29 मई 2025। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर 16वें वित्त आयोग के सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री और आयोग के सदस्यों के बीच झारखंड दौरे से जुड़ी बैठकों, कार्यक्रमों और उनके उद्देश्यों पर विस्तार से बातचीत […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च