शिपरॉकेट आईपीओ की धमाकेदार दस्तक

admin
शेयर करे

2 अगस्त को खुलेगा शिपरॉकेट का आईपीओ 

त्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अनिल बेदाग

मुंबई, 08 अगस्त 2026। लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म शिपरॉकेट लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 12 अगस्त 2026 को खुलेगा और 14 अगस्त 2026 को बंद होगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹92 से ₹97 का प्राइस बैंड तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए बोली 11 अगस्त को खुलेगी।

आईपीओ में न्यूनतम 154 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकेगी और इसके बाद 154 शेयरों के गुणक में आवेदन किया जा सकेगा। कुल ऑफर साइज ₹1,617.485 करोड़ तक है, जिसमें ₹885.50 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹731.985 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है। फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि का इस्तेमाल शिपरॉकेट के प्लेटफॉर्म्स के विकास के लिए मार्केटिंग पहलों, टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षमताओं में निवेश के साथ-साथ कंपनी के कुछ कर्ज के पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान/प्रीपेमेंट में किया जाएगा। इसके अलावा, अज्ञात अधिग्रहणों के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रोथ और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए भी राशि का उपयोग प्रस्तावित है।

कंपनी के इक्विटी शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे, जिसमें एनएसई को इस ऑफर के लिए नामित स्टॉक एक्सचेंज बनाया गया है। एक्सिस कैपिटल , बोफा सिक्योरिटीज इंडिया , जेएम फाइनेंसियल और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

Leave a Reply

Next Post

डेयरी ब्रांड मिल्की मिस्ट का बड़ा दांव! 11 अगस्त को खुलेगा आईपीओ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अनिल बेदाग मुंबई, 08 अगस्त 2026)। मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 11 अगस्त 2026 को खुलेगा और 13 अगस्त को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 10 अगस्त को खुलेगी। कंपनी ने इश्यू के लिए ₹133 से ₹140 प्रति इक्विटी […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप