डेयरी ब्रांड मिल्की मिस्ट का बड़ा दांव! 11 अगस्त को खुलेगा आईपीओ

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अनिल बेदाग

मुंबई, 08 अगस्त 2026)। मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 11 अगस्त 2026 को खुलेगा और 13 अगस्त को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 10 अगस्त को खुलेगी। कंपनी ने इश्यू के लिए ₹133 से ₹140 प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू ₹2 है।

निवेशक न्यूनतम 107 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 107 शेयरों के गुणक में आवेदन किया जा सकेगा। पात्र कर्मचारियों को कर्मचारी आरक्षण हिस्से के तहत प्रति शेयर ₹13 की छूट मिलेगी।

इश्यू में ₹1,428 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू और ₹125 करोड़ तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है। कंपनी के इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव है, जिसमें एनएसई नामित स्टॉक एक्सचेंज होगा। कंपनी ने कहा, “आईपीओ के जरिए जुटाई गई पूंजी कंपनी की विकास योजनाओं को गति देने और कारोबार के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

इश्यू का प्रबंधन जेएम फाइनेंशियल, एक्सिस कैपिटल और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज कर रहे हैं। आईपीओ बुक-बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत लाया जा रहा है, जिसमें नेट ऑफर का कम-से-कम 35 प्रतिशत हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में दिखी देश की 15 बेमिसाल बुनाई परंपराएं

शेयर करेनाबार्ड ने मुंबई में सजाई भारत की हथकरघा विरासत छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अनिल बेदाग मुंबई, 08 अगस्त 2026। भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत को बाजार से जोड़ने और बुनकरों को सशक्त बनाने की दिशा में नाबार्ड ने मुंबई में तीन दिवसीय राष्ट्रीय हथकरघा दिवस प्रदर्शनी-सह-बिक्री का आयोजन किया। 5 से […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप