कैप्टन स्मित मच्छार ने जख्मी हालत में बचाई लोगों की जान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर 2026। फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुए एक खौफनाक हादसे के दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने कई लोगों की जान बचाई। अब इस मामले पर रवीना टंडन, सोनम कपूर, कंगना रनौत, शमिता शेट्टी और रिद्धिमा कपूर साहनी समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उनके साहस की तारीफ की।

इन सेलेब्स ने किया कैप्टन की बहादुरी को सलाम 
रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैप्टन स्मित की बहादुरी से जुड़े कई पोस्ट शेयर किए। वहीं सोनम कपूर ने भी भारतीय पायलट के साहस की तारीफ की। अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट को री-शेयर करते हुए कैप्टन स्मित के हौसले को सलाम किया।

शमिता शेट्टी और रिद्धिमा कपूर साहनी सहित अन्य हस्तियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए भारतीय पायलट की बहादुरी की सराहना की।

शेफ कुणाल कपूर ने भी सोशल मीडिया पर कैप्टन स्मित के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा कि जिस समय हर एक सेकंड बेहद अहम था, उस वक्त कैप्टन स्मित ने गजब की हिम्मत दिखाई।

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने विमान में मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी और 174 लोगों को सुरक्षित निकालने में मदद की। उन्होंने कैप्टन स्मित के साहस, सूझबूझ और हिम्मत को सलाम किया। 

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या हुआ था?
कैप्टन स्मित मच्छार फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 उड़ा रहे थे। यह फ्लाइट दुबई से तेल अवीव जा रही थी। बुधवार को विमान के कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच अचानक विवाद हो गया। इस दौरान कैप्टन स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने स्थिति को संभालने में मदद की। विमान को सऊदी अरब के तबुक की ओर डायवर्ट किया गया, जहां इसे सुरक्षित लैंड कराया गया। फिलहाल कैप्टन स्मित का तबुक के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

13 साल से ज्यादा का है उड़ान का अनुभव
कैप्टन स्मित मच्छार एविएशन की दुनिया में लंबे समय से काम कर रहे हैं। वह फिलहाल फ्लाईदुबई में डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें कमर्शियल एविएशन का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है और उन्होंने करीब 9,750 घंटे उड़ान भरी है।

फ्लाईदुबई से पहले कैप्टन स्मित करीब 11 साल तक भारतीय एयरलाइन स्पाइसजेट के साथ जुड़े रहे। वहां उन्होंने लाइन ट्रेनिंग कैप्टन के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली थी। 

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन

शेयर करेगांधी उद्यान में सीएमडी ,एसईसीएल व शीर्ष प्रबंधन ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत किया पौध्ररोपण छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बिलासपुर, 02 अक्टूबर 2026। आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। […]

You May Like

भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय....|....चीन की चुनौती के लिए टेक्नोलॉजी गठबंधन....|....फिटनेस के लिए नहीं चाहिए महंगे उपकरण....|....तेंदुलकर के संन्यास को 13 साल पूरे....|....रायपुर में रिटायर्ड रेलकर्मी से 7.49 लाख की ठगी....|....नाबालिग किशोरी का अवैध गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार....|....फेसबुक-इंस्टाग्राम भी नशे की तरह....|....रात को चुराई बाइक, सुबह पुलिस ने निकाल दिया जुलूस!....|....एमपी में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार: 16 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे....|....छह लाख के जापानी फल गबन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार