एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बिलासपुर, 02 अक्टूबर 2026। आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत वसंत विहार कॉलोनी से ‘स्वच्छता ही सेवा हैप्पी रन’ आयोजित की गई, जिसमें एसईसीएल के निदेशक मंडल से श्री बिरंची दास निदेशक मानव संसाधन, श्री डी सुनील कुमार निदेशक वित्त , मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) हिमांशु जैन, विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदा कर्मियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

हैप्पी रन वसंत विहार कॉलोनी से प्रारंभ होकर एसईसीएल मुख्यालय, नेहरू शताब्दी नगर स्थित गांधी उद्यान में संपन्न हुई।
गांधी उद्यान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन शामिल हुए। इस अवसर पर निदेशक मंडल के सदस्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी, विभागाध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुई। सीएमडी श्री हरीश दुहन, निदेशक मंडल, CVO एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा स्वच्छता और जनभागीदारी के उनके संदेश को स्मरण किया।

इसके पश्चात स्वच्छता ही सेवा एवं स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल के तहत गांधी उद्यान परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। प्रतिभागियों ने स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा प्रति वर्ष 100 घंटे अर्थात प्रति सप्ताह दो घंटे श्रमदान कर स्वच्छता के लिए समय समर्पित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में एसईसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदा कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्री वरुण शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन/औद्योगिक संबंध) द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Next Post

बस्तर बाढ़ विभीषिका के दृष्टिगत विशेष राहत पैकेज और दीर्घकालिक बाढ़ प्रबंधन की मांग

शेयर करेभाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को लिखा पत्र छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 02 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू....|....‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी....|....मुंबई में फिर गूंजेगा गरबा, 11 से 19 अक्टूबर तक सजेगा रंग रास 2026....|....शूलिनी विश्वविद्यालय ने रचा नया मुकाम....|....पीएम किसान मानधन योजना में छत्तीसगढ़ के 25 लाख किसान पात्र, लेकिन पंजीयन सिर्फ 2.02 लाख क्यों? - कांग्रेस....|....कामर्शियल गैस के दामों में बढ़ोतरी मोदी सरकार का जनता पर महंगाई और बोझ- कांग्रेस....|....बस्तर पंडुम के नाम पर सरकार ने भ्रष्टाचार किया - दीपक बैज....|....बस्तर बाढ़ विभीषिका के दृष्टिगत विशेष राहत पैकेज और दीर्घकालिक बाढ़ प्रबंधन की मांग....|....एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन....|....कैप्टन स्मित मच्छार ने जख्मी हालत में बचाई लोगों की जान