छह लाख के जापानी फल गबन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कुल्लू, 16 नवंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में करीब छह लाख रुपये की जापानी फल की खेप के कथित गबन मामले में भुंतर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 300 पेटियां जापानी फल लेकर निकले पिकअप जीप के चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर फल की खेप को निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के बजाय वाहन सहित गायब कर दिया था। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने पिकअप जीप को जालंधर में बेच दिया था।

पुलिस के अनुसार, एक व्यापारी ने भुंतर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने सब्जी मंडी भुंतर में विभिन्न आढ़तियों की दुकानों से करीब 300 पेटियां जापानी फल खरीदी थीं। इस माल को एक पिकअप जीप में लोड करवाकर कोलकाता सब्जी मंडी भेजने के लिए कालका रेलवे स्टेशन पहुंचाया जाना था।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, फल की पेटियां लेकर चालक और परिचालक वाहन सहित रवाना हुए थे, लेकिन वे माल को निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के बजाय कहीं अन्य जगह ले गए। काफी समय तक माल की जानकारी नहीं मिलने पर व्यापारी ने दोनों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनके मोबाइल फोन बंद मिले। व्यापारी ने आरोप लगाया कि चालक और परिचालक ने बेईमानी से फल की खेप को किसी अन्य स्थान पर बेच दिया। शिकायत में माल की अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई गई।

शिकायत के आधार पर भुंतर पुलिस थाना में 14 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 15 नवंबर 2026 को दोनों आरोपियों को बिलासपुर जिले के पनोह क्षेत्र से गिरफ्तार किया। दोनों की उम्र 20-20 वर्ष बताई गई है। एक आरोपी गांव मंडी मानवा, डाकघर कोठीपुरा, तहसील सदर और दूसरा गांव पलोग, डाकघर दगसेच, तहसील एवं जिला बिलासपुर का निवासी है।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने कथित तौर पर पिकअप जीप को जालंधर में बेच दिया था। पुलिस ने मामले में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। अब तक आरोपियों से 75 हजार रुपये नकद बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस बाकी बिक्री राशि की बरामदगी के साथ-साथ यह पता लगाने में जुटी है कि जापानी फल की 300 पेटियों को कहां बेचा गया और इस मामले में अन्य कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं।

एसपी कुल्लू अभिषेक ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और शेष राशि की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Next Post

एमपी में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार: 16 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे

शेयर करेकटनी सबसे ठंडा, 18 नवंबर से मावठे के आसार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल, 16 नवंबर 2026। मध्य प्रदेश में सर्दी ने अब रफ्तार पकड़ ली है। रात का तापमान लगातार गिर रहा है और सुबह ठिठुरन बढ़ने लगी है। प्रदेश के 16 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे […]

You May Like

एमपी में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार: 16 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे....|....छह लाख के जापानी फल गबन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार....|....द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट बंद....|....छठ महापर्व: श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य....|....संतकबीरनगर में किसानों पर बरसाईं गोलियां....|....कुदरत भी नहीं चाहती कि आदिवासी विरोधी भाजपा के फर्जी इवेंट में उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल हों, इसलिए नहीं पहुंचे नितिन नबीन -दीपक बैज....|....‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन-चैपाल और कोयला खदानों के पीड़ितों का दर्द बांटने सुखदेव भगत का तीन दिवसीय दौरा....|....‘पाउडर’ में रेवती महुरकर का दमदार अंदाज....|....'पिछली सरकारों ने न आदिवासियों को समझा और न ही उनकी परवाह की'....|....भारत 7 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीता