मुरुगन के घर गौ सेवा के बाद बोले पीएम मोदी- पोंगल अब वैश्विक; प्रकृति के संरक्षण पर भी जोर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 जनवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री एल. मुरुगन के निवास पर आयोजित पोंगल उत्सव में शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने गौ सेवा भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पोंगल अब एक वैश्विक त्योहार बन गया है और तमिल संस्कृति पूरे भारत की साझा धरोहर है। पीएम मोदी ने बताया कि पोंगल लोगों को यह सिखाता है कि प्रकृति के प्रति आभार केवल शब्दों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि पोंगल का त्योहार हमें प्रेरित करता है कि प्रकृति के प्रति आभार केवल शब्दों तक सीमित न रहे। उसे हम जीवन शैली का हिस्सा बनाएं। जब ये धरती हमें इतना कुछ देती है तो उसे संजोने का दायित्व भी हमारा है। अगली पीढ़ी के लिए मिट्टी को स्वस्थ रखना और पानी को बचाना और संसाधनों का संतुलित उपयोग करना सबसे जरूरी है।

पोंगल वैश्विक त्योहार बन गया
प्रधानमंत्री ने कहा आज पोंगल एक वैश्विक त्योहार बन गया है। पिछले साल मुझे तमिल संस्कृति से जुड़े कई कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिला। यह संस्कृति केवल भारत की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की साझा धरोहर है। पीएम मोदी ने कहा कि तमिल संस्कृति में किसान को जीवन की आधारशिला माना गया है। उन्होंने ‘तिरुक्कुरल’ का हवाला देते हुए कहा कि इसमें कृषि और किसानों के महत्व पर विस्तार से लिखा गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पोंगल लोगों को प्रेरित करता है कि प्रकृति का सम्मान जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया की लगभग सभी सभ्यताओं में फसलों से जुड़ा कोई न कोई पर्व मनाया जाता है। तमिल संस्कृति में किसान को जीवन का आधार माना गया है। तिरुक्कुरल में कृषि और किसानों पर विस्तार से लिखा गया है। हमारे किसान राष्ट्र निर्माण के मजबूत साथी हैं।

इससे पहले पीएम मोदी ने नागरिकों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा ‘संक्रांति का यह पावन पर्व देश के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार मनाया जाता है। मैं भगवान सूर्य से सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ। उत्तरायण में सूर्य देव के आशीर्वाद से सभी पाप नष्ट होते हैं।

Leave a Reply

Next Post

माघ मेला: मकर संक्रांति स्नान पर्व से पहले ही मेले में 25 लाख श्रद्धालु, पार्किंग से लेकर मिल रहीं ये सुविधा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव प्रयागराज 14 जनवरी 2026। प्रयागराज में संगम तट पर मेले का दूसरा स्नान पर्व मकर संक्रांति 15 जनवरी को है। श्रद्धालुओं को कम से कम पैदल चलना पड़े, इसके लिए घाटों के समीप ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मंगलवार की शाम तक मेला […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की