मध्यप्रदेश् में कोरोना बेकाबू, इन जिलों में लगेगा संडे लॉकडाउन, स्विमिंग पूल, क्लब और सिनेमाघर रहेंगे बंद, होली के लिए भी जारी सूचना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल 25 मार्च 2021 । देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। कई राज्यों में हालात भयावह हो गए हैं। एक बार फिर लॉकडाउन जैसी स्थिति बन गई है। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। संक्रमण के प्रसार को रोकने लिए शिवराज सरकार बेहद सख्ती बरत रही है। राज्य में 20 से ज्यादा कोरोना केस वाले जिलों में अगले आदेश तक स्विमिंग पूल, क्लब और सिनेमाघर बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले तीन जिलों – भोपाल, इंदौर और जबलपुर में संडे लॉकडाउन लगाया था, जिसे बढ़ाकर अब सात जिलों में लागू कर दिया गया है।इसके साथ ही कई अन्य पाबंदियां भी लागू की गई हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस की स्थिति पर मंत्रिमंडल की बैठक के बाद चार और जिलों में यह फैसला लिया है। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों से चिंतित मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगौन जिले में भी संडे लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। जबकि इसकी शुरुआत भोपाल, इंदौर और जबलपुर से की गई थी। लॉकडाउन शनिवार रात  10 बजे से शुरू होगा और सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। 

रेस्तरां में बैठकर खाने-पीने पर रोक 

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इन सात शहरों में रेस्तरां बैठकर खाने पर पाबंदी लगा दी है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, खारगौन और रतलाम में लोग रेस्तरां में बैठकर खाना नहीं खा सकेंगे। हालांकि, यहां खाना पैक कराने और होम डिलीवरी के लिए रेस्तरां खुले रहेंगे। वहीं जिन जिलों में 20 से अधिक कोरोना मामले हैं, वहां शादी समारोह में 50 औ शव यात्रा में 20 से अधिक लोगों के शामिल होने पर पाबंदी लगा दी गई है। 

शिवराज सरकार के अधिकारी ने जानकारी दी कि शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। आने वाले त्योहार शब-ए-बारात, ईस्टर  और होली खेलने के दौरान ज्यादा लोगों के इकट्ठे होने पर पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही सार्वजनिक जगहों पर भी त्योहार मनाने पर भी पाबंदी लागू है। 

Leave a Reply

Next Post

दायर याचिका पर बड़ा फैसला : सेना की महिला अधिकारियों को दो माह में दें स्थायी कमीशन - सुप्रीम कोर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 25 मार्च 2021। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को भारतीय सेना और नौसेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन की मांग को लेकर दायर याचिका पर बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए निर्देश दिया कि वह एक महीने के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण