छत्तीसगढ़ के सांसदों को केंद्रीय मंत्रालय में मिल सकता है मौका! डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- जितने लोगों को मिले उतना अच्छा है…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 जून 2024। लोकसभा चुनाव 2024 में छत्तीसगढ़ में भाजपा का परफॉरमेंस जबरदस्त रहा. प्रदेश की 11 सीटों में से 10 सीटों में भाजपा को जीत मिली है. वहीं मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ के सांसदों को केंद्रीय मंत्रालय मिलने की चर्चा तेज हो गई है. यहां से किसे मौका मिलेगा, इस पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जितने लोगों को मिले उतना अच्छा है. प्रदेश का प्रतिनिधित्व बढ़े अच्छी बात होगी, कुछ न कुछ अच्छा ही होगा। छत्तीसगढ़ में भाजपा की बड़ी जीत के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के नव निर्वाचित सांसदों और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कल दिल्ली बुलाया है. सीएम साय सभी सांसद आज दिल्ली जाएंगे. इस पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 8 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. सभी राज्यों के मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंचेंगे. संसदीय दल की बैठक है, उसमें आज हम सब सभी जाएंगे। प्रदेश स्टार पर कांग्रेस संगठन में बलदाव को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मसला है. लेकिन पीसीसी चीफ दीपक बैज का बस्तर से टिकट काट दिया गया, यह समझने वाली बात है. छग की जनता अनवरत भाजपा के साथ है।

आचार संहिता हटने के बाद सरकार के काम में तेजी आने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केवल आज का मसला है. कल आचार संहिता हट जाएगी, फिर सभी विभागों में साय-साय काम शुरू हो जाएगा। चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक पर विजय शर्मा ने कहा कि बैठक में सभी सीटों की समीक्षा होगी. जीत की भी और हार की भी समीक्षा होगी. जहां हार हुई है, तकनीकी तौर पर उन सभी विधानसभा सीटों पर समीक्षा होगी।

2024 के चुनाव में नोटा में पड़े अधिक वोट पर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि यह सोचने का विषय है. किसी भी पार्टी का चयन नहीं होना यह सोचने का विषय है। लोकसभा चुनाव में 8 नए चेहरों को मौका दिया गया था. इस मामले पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, भाजपा में पुराने और नए चहरों का कॉम्बिनेशन है. अगर 8 नए थे तो 33 प्रतिशत पुराने चहरे भी थे.अगर केवल पुराने-पुराने करेंगे तो एंटी इनकंबेंसी होती है।

जाति समीकरण के आधार पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की हुई हार पर विजय शर्मा ने कहा कि जिस सरकार के चेहरे जो लोग थे वह चुनाव में थे. जनता ने उन्हें पहले भी नकारा और अभी भी नकारा है. एक सीट और हमारा आना ही था.

Leave a Reply

Next Post

मॉरीशस में नीला स्विमसूट पहनकर वोग गेम में आग लगाती निकिता रावल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 07 जून 2024। निकिता रावल भारतीय मनोरंजन उद्योग की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने वास्तव में रिवर्स एजिंग की कला में महारत हासिल की है और कैसे। वह लंबे समय से मनोरंजन के क्षेत्र में धूम मचा रही है और हावी हो रही […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी