1 अगस्त को रिलीज होगा,जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल का ट्रेलर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

फिल्म गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म 12 अगस्त को नेटफिलिक्स पर स्ट्रीम होगी. मूवी को लेकर काफी बज है. इस फिल्म का ट्रेलर 1 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. फिल्म में जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं. जाह्नवी ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज और फिल्म रिलीज की डेट सोशल मीडिया पर अनाउंस कर दी है.

कब रिलीज होगा गुंजन सक्सेना का ट्रेलर ?

जाह्नवी कपूर ने गुंजन सक्सेना का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ये बेहद स्पेशल एक्सीपरियंस रहा है और मैं संभवतः इससे ज्यादा सम्मानित नहीं महसूस कर सकती. गुंजन सक्सेना का ट्रेलर 1 अगस्त को सुबह 10 बजे रिलीज होगा. मैं बहुत एक्साइटेड हूं. फिल्म 12 अगस्त को नेटफिलिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

मालूम हो कि पहले ये फिल्म थिएटर में रिलीज होने वाली थी. लेकिन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया.

https://www.instagram.com/p/CDSxrFOAe9W/?utm_source=ig_web_copy_link

क्या है फिल्म गुंजन सक्सेना की कहानी

फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के बारे में है जिसने जमाने की सोच के विपरीत जाकर न सिर्फ फाइटर पायलट बनने का फैसला किया बल्कि करगिल युद्ध के दौरान हेलिकॉप्टर दुनिया के आगे एक मिसाल पेश की.

धड़क से किया था जाह्नवी ने बॉलीवुड डेब्यू

गुंजन सक्सेना जाह्नवी कपूर की दूसरी फिल्म है. इससे पहले वो फिल्म धड़क में नजर आई थी. इस फिल्म से उन्होंने इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. मूवी में वो ईशान खट्टर के अपोजिट रोल में थीं. मूवी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.

Leave a Reply

Next Post

चाउर घोटालेबाज बाबा और चालीस कमीशनखोर से प्रदेश भाजपा उबर नही पा रही है- विकास तिवारी

शेयर करेभाजपा के युवा नेता कुंठित,चिंतित और हताश है भ्रष्ट पूर्व कलक्टर के भाजयुमो प्रमुख की ताजपोशी के समीकरणों से 15 साल सरकार का सुख भोगने वाले अब संगठन के शीर्ष पर कब्जा जमाना चाह रहे है जिससे भाजपा कार्यकर्ता मानसिक अवसाद से गुजर रहे है प्रदेश भाजपा मृतप्राय हो […]

You May Like

इंदौर में विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल रैली....|....शाहनवाज खान ने लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज जीता....|....सावन में उत्पात मचाने वालों पर कोरबा पुलिस सख्त....|....स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल....|....अटल प्रतिमा विवाद पर युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, CMO और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग....|....सीएम मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, बोले-आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प....|....श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर छह दिसंबर को होगी कारसेवा....|....अस्मिता चलिहा बनीं कोरिया मास्टर्स चैंपियन....|....भाजपा का तिरंगा अभियान केवल दिखावे के लिये - कांग्रेस....|....सस्ते 'सोने' के लालच में पड़ा युवक, पांच लाख के हार का झांसा देकर लगाई चपत, दो आरोपी गिरफ्तार