नागबंधम में अब्दाली का तांडव: ऋषभ साहनी का सबसे डरावना अवतार

admin
शेयर करे

नागबंधम में ऋषभ साहनी का पावर पैक्ड लुक

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 07 फरवरी 2026। अभिषेक नामा की मोस्ट अवेटेड पैन-इंडिया माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा नागबंधम ने अपने एक अहम किरदार के फर्स्ट लुक के साथ दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है। वीरत कर्णा की लीड फिल्म में अभिनेता ऋषभ साहनी कुख्यात अफगान सुल्तान अब्दाली के रूप में नजर आएंगे—एक ऐसा किरदार जो क्रूरता, लालच और अंधी महत्वाकांक्षा का प्रतीक है। फर्स्ट-लुक पोस्टर में बर्फ से ढके युद्धक्षेत्र के बीच ऋषभ का खौफनाक अवतार दिखाई देता है—हाथ में खून से सना विशाल युद्धकुल्हाड़ा, आंखों में जुनून और पीछे बढ़ती विशाल सेना। तीरंदाज, युद्ध हाथी और भेड़ियों का झुंड मिलकर तबाही के संकेत देता है।

1750 के दौर की पृष्ठभूमि में रची गई यह कहानी अब्दाली के भारत पर हमलों और हिमालय में छिपे रहस्यमयी नागबंधम को हासिल करने की उसकी निर्दय कोशिशों को उजागर करती है। डायरेक्टर अभिषेक नामा के मुताबिक, ऋषभ ने इस किरदार में ऐसी गहराई भरी है कि इतिहास मानो पर्दे पर जीवित हो उठा हो। महाशिवरात्रि पर आने वाला टीज़र अब इस भव्य गाथा की पहली झलक दिखाने को तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

दसवीं, बारहवीं की परीक्षा शुल्क में वृद्धि वापस ले भाजपा सरकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 07 फरवरी 2026। दसवीं, बारहवीं की परीक्षा शुल्क एवं अन्य 22 मदों की फीस ने दोगुनी वृद्धि को भाजपा सरकार की शिक्षा विरोधी नीति करार देते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा करने वाली भाजपा सरकार ने दसवीं, बारहवीं […]

You May Like

राजनाथ बोले-भारत इनोवेशन के रास्ते खोज रहा, पाकिस्तान घुसपैठ के....|....राम मंदिर चढ़ावा चोरी- किरण एस. लीड करेंगे नई एसआईटी....|....जगदलपुर में अब ऑनलाइन मिलेंगे ट्रेड लाइसेंस और राशन-कार्ड....|....'यह मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं'....|....रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आया किसान....|....सावन में भोरमदेव धाम पर सुरक्षा का कड़ा पहरा....|....शराब कारोबारी के घर ईडी-आईटी की संयुक्त रेड....|....पूरे प्रदेश में खाद बीज का संकट, सरकार के रवैये को लेकर किसान चिंतित -कांग्रेस....|....आयुष्मान का भुगतान नहीं होने के कारण मरीज लौटाए जा रहे - कांग्रेस....|....प्रधानमंत्री मोदी तत्काल इस्तीफा दें, मोदी सरकार को सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं