सलमान खान से आम मरीजों तक पहुंचा डॉ. राजनेश कांत का ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 19 नवंबर 2026। दर्द किसी की पहचान, हैसियत या प्रसिद्धि देखकर नहीं आता और उसका समाधान भी हर व्यक्ति का समान अधिकार है। इसी सोच के साथ प्रसिद्ध कायरोप्रैक्टर, ऑस्टियोपैथ और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राजनेश कांत अपने ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में जुटे हैं। हाल ही में दिल्ली में मीडिया से विशेष संवाद के दौरान उन्होंने कायरोप्रैक्टिक उपचार की बारीकियां समझाने के साथ अपनी तकनीक का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी किया।

वह कहते हैं, “चाहे कोई सेलिब्रिटी हो, नेता हो या आम आदमी, दर्द तो सभी को होता है। मेरे लिए सभी बराबर हैं। मेरा सपना है कि पूरी दुनिया दर्द-मुक्त हो।” उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता भी इस मिशन को खास बनाती है। वर्ष 2024 में बिहार में हर महीने की पहली तारीख को 100 जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क उपचार करने की पहल को भी सराहना मिली। उनके कार्यों को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन से सम्मानित किया गया।

हाल ही में मुंबई में चेतन भगत द्वारा उनकी पुस्तक Chiropractor & Physiotherapist का विमोचन भी हुआ। इसमें उनकी RKM (Rajneesh Kant Method) पद्धति और क्लिनिकल अनुभवों को शामिल किया गया है। डॉ. कांत का संदेश है, “लगातार दर्द को जिंदगी का सामान्य हिस्सा मत बनाइए, सही विशेषज्ञ से सलाह लीजिए।” यही संदेश उनके दर्द मुक्त भारत अभियान की असली पहचान बन रहा है।

Leave a Reply

You May Like

सलमान खान से आम मरीजों तक पहुंचा डॉ. राजनेश कांत का ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन....|....नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़....|....विश्व शौचालय दिवस पर इंदौर की अनूठी पहल....|....2028 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा....|....56 सरकारी स्कूलों के निर्माण में 4.75 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप....|....धूप कम निकलने से हड्डियों में दर्द....|....सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, मलयेशियाई जोड़ी को हराया....|....'ओम चैप्टर 1' के लिए सुबह 6 बजे खुलेंगे थिएटर....|....बांग्लादेश में हिंसा बेकाबू: मोहम्मद यूनुस का पुश्तैनी घर फूंका....|....आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर शी जिनपिंग का जोर