बेटियां पढ़ेंगी तो प्रदेश- देश बढ़ेगा : स्मृति -त्रिलोक श्रीवास

शेयर करे

भाड़ी में सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 14 जुलाई 2023। बेटियों को पढ़ने में दिक्कत ना हो, बेटियों को विद्यालय जाने में जो दूरी होती है वह पैदल जाते हैं उसमें जो असुविधा होती है, वह असुविधा मत हो, इसलिए सरस्वती साइकिल योजना का प्रारंभ किया गया था, कोई भी सरकार हो चाहे राज्य की सरकार हो या केंद्र की सरकार हो वह हमेशा महिला स्वालंबन महिला वर्ग की शिक्षा, बेटियों की शिक्षा के लिए कृत संकल्पित हैं, राज्य शासन की इस योजना का लाभ उठाकर हम शिक्षा के मंदिर में आकर ज्ञान के प्रकाश से आलोकित होते रहें और अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर, अपना, अपने विद्यालय अपने परिवार और हमारे क्षेत्र का नाम रोशन करते रहे, यह बातें बेलतरा के जिला पंचायत सदस्य/ जिला योजना समिति सदस्य श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भाड़ी में शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैं आयोजित सरस्वती योजना साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए, इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रजनीश सिंह, जनपद पंचायत बिल्हा के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह भी उपस्थित थे ,उन्होंने भी कार्यक्रम को संबोधित किया, इस अवसर पर शाला के प्राचार्य प्रवीण शुक्ला एवं शाला परिवार के द्वारा श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास एवं अन्य अतिथि जिसमें ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मी कश्यप ,पार्षद योगिता आनंद श्रीवास, पुरुषोत्तम चंद्राकर और रामप्रसाद चंद्राकर अभिमन्यु धीवर ,दिलेश ठाकुर, शालिकराम यादव का स्वागत किया, इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, उप- सरपंच, समस्त पंचगण, मनोज साहू, अध्यापक गण, छात्र- छात्राएं सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

'अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग', पीएम मोदी के दौरे के एक महीने के अंदर ही संसदीय कमेटी ने पास किया प्रस्ताव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   वांशिगटन 14 जुलाई 2023। चीन लगातार भारत की सीमाओं पर घुसपैठ कर रहा है। हाल ही में, भारत के अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर चीन ने कब्जा कर लिया है। उसका कहना है कि ये क्षेत्र उसके देश के अंतर्गत आते हैं। जबकि अमेरिका भारत […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर