जहरीली शराब से अब तक 39 की मौत, पीएचसी के डॉक्टर ने की 47 मरीज भर्ती होने की पुष्टि

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 15 दिसंबर 2022। बिहार में नकली शराब पीकर मरने वालों की संख्या अब 39 हो चुकी है। इसे लेकर विधानसभा में गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार का बयान भी आया। हालांकि, इससे पहले तक सरकारी तंत्र ने शराब से मौत नहीं स्वीकारने की बात कहता रहा। सारण के सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र के मुताबिक, अस्पताल में 47 लोग भर्ती हैं। इनमें से कई लोगों में नकली शराब पीने के बाद होने वाले लक्षण देखे गए हैं। पीएचसी के डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि अस्पताल आए कई लोगों को देखने में समस्या आ रही थी। कई लोगों का इलाज जारी है। इसके अलावा कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर लक्षण और गंभीर होते हैं तो मरीजों को सदर अस्पताल रिफर किया जाएगा। 

डीएम के पोस्टमार्टम ऑर्डर‘ के लिए रात में पड़े रहे शव
सारण जिला मुख्यालय छपरा स्थित सदर अस्पताल में मौतों की पुष्टि होती रही और पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को लाइन लगी रही। यह लाइन बुधवार शाम रुक गई। मौतें नहीं रुकीं। अमर उजाला रिपोर्टर के सामने रात 10 बजे तक मौतों का सिलसिला जारी रहा। जबकि, शाम छह बजे के बाद पोस्टमार्टम नहीं किया गया। शाम 6 बजे के बाद पोस्टमार्टम करने के लिए जिलाधिकारी का आदेश जरूरी होता है, लेकिन एक बार भी जिलाधिकारी सदर अस्पताल नहीं आए और न किसी ने उनसे आदेश लेने का प्रयास किया। नतीजा यह रहा कि जहरीली शराब से जान गंवाने वाले लोगों की लाशें सदर अस्पताल में सुबह तक पड़ी रहीं और वहीं आसपास उनके परिजन भटकते रहे। पटना जाने के रास्ते में मौत के बाद लौटे जय प्रकाश सिंह के शव के आसपास मिले परिजनों ने रोते हुए बताया कि इलाज भी यहां कुछ नहीं हुआ और मरने के बाद अब पोस्टमार्टम के नाम पर गुरुवार सुबह तक इंतजार करने कहा गया है।

सिविल सर्जन ने कहा- अंतिम समय में आए ज्यादा लोग
सोमवार शाम शराब पीने के बाद से लगातार लोगों की तबीयत बिगड़ रही थी। कई लोगों को उसी रात दिखना कम हो गया था। मंगलवार को कई लोगों को दिखना पूरी तरह बंद हो गया। फिर मौतों का सिलसिला शुरू हुआ, तब जाकर लोग अस्पताल पहुंचने लगे। शराबबंदी के केस में फंसने के डर से ज्यादातर लोग अस्पताल ही नहीं जा रहे थे। सिविल सर्जन ने कहा कि ज्यादातर लोग हालत बिगड़ने पर अस्पताल आए, इसलिए बचा पाना मुश्किल हो रहा था। एक-दूसरे की जानकारी के आधार पर समय रहते इन्हें ढूंढ़कर लाया जाता तो शायद कम जान जाती। जिसकी आंखों की रोशनी कई घंटे पहले चली गई, वह भी देर से आए। हालांकि, सिविल सर्जन के इस बयान से अलग परिजनों ने बातचीत में कहा कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी इलाज की पर्याप्त सुविधा नहीं मिली। केस हाथ से निकलने लगा तो रेफर किया गया, जिसके कारण रेफर होने वाले भी कई लोग रास्ते में ही मर गए।

Leave a Reply

Next Post

हवाई अड्डों पर बढ़ती भीड़ के प्रबंधन पर मंथन, शीर्ष अफसरों ने बैठक में खोजे उपाय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 दिसंबर 2022। राजधानी दिल्ली समेत देश के अनेक हवाई अड्डों पर बढ़ती भीड़ से हो रही समस्याओं को हल करने के लिए केंद्र सरकार ने आज अहम बैठक बुलाई। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की अध्यक्षता में करीब डेढ़ घंटे चली बैठक […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप