2024 में विपक्षी दलों के भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की उम्मीद : प्रियंका गांधी वाड्रा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 26 फरवरी 2023। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को 85वें महाधिवेशन में कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की विरोधी सभी पार्टियों से एकजुट होकर लड़ने की उम्मीद है, लेकिन सबसे ज्यादा उम्मीद कांग्रेस से है. प्रियंका ने कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए सभी से मिलकर काम करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सिर्फ कागजों में संगठन पर काम नहीं होना चाहिए, बल्कि यह जमीन पर दिखना चाहिए। प्रियंका गांधी ने कहा, “चुनाव में एक साल बचे हैं…जितनी पार्टियां हैं, जिनकी विचारधारा भाजपा के विपरीत है, उनसे उम्मीद है कि एकजुट होकर लड़ें, लेकिन सबसे ज्यादा उम्मीद कांग्रेस से है.” उन्होंने कहा कि संगठन को लेकर कई चुनौतियां हैं, जिनसे निपटना है और गांव-गांव तक जाकर लोगों से मिलना होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी का संदेश और सरकार की ‘विफलताओं’ को लोगों तक पहुंचाएं. चुनाव के दौरान ऐसे मुद्दे उठाए जाते हैं जिससे जनता को कोई मतलब नहीं होता है. रोजगार, युवा, महंगाई आदि मुद्दों पर चुनाव लड़े जाने चाहिए. किस प्रकार से विकास होगा, ये हमारी राजनीति होनी चाहिए।

प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से कांग्रेस की विचारधारा की लंबी लकीर खींचकर दिखाई है. हमें एक साथ लड़ना है और हमें युवाओं के लिए लड़ना है. कैसे कुछ उद्योगपतियों को फायदा हो रहा है और किसानों को नुकसान हो रहा है. जब भी कोई चुनाव होता है और जब हम बेरोजगारी के मुद्दों पर बात करते हैं तो महंगाई और असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश होती है. मुझे पूरा विश्वास है कि हम साथ मिलकर काम करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

मजबूत कांग्रेस बुलंद भारत : राष्ट्रीय महाधिवेशन के समापन में खरगे ने दिया नया नारा, छत्तीसगढ़ की सराहना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 26 फरवरी 2023। कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के समापन भाषण में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘मजबूत कांग्रेस बुलंद भारत’ का नारा दिया. उन्होंने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सराहना की। कांग्रेस के रायपुर […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर