साजिद नाडियाडवाला ने अपना ‘नेशनल अवार्ड’ सुशांत सिंह राजपूत को किया समर्पित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / अनिल बेदाग़

मुंबई 26 अक्टूबर 2021। साजिद नाडियाडवाला ने आज एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनका दिल सोने का है। निर्माता को उनकी फिल्म छिछोरे के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है जिसने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का ख़िताब जीता है और उन्होंने यह पुरस्कार दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित किया है। दिल को छू लेने वाले उनके इस जेस्चर को दिवंगत अभिनेता के प्रशंसकों द्वारा सराहा जा रहा है और उनकी प्रशंसा की जा रही है। सुशांत सिंह राजपूत द्वारा अभिनीत और प्रतिभाशाली कलाकारों की टोली के साथ नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘छिछोरे’ उस वर्ष की सबसे पसंदीदा फिल्म थी और यहां तक ​​​​कि 65वें फिल्मफेयर पुरस्कार में पांच नामांकन प्राप्त किये थे जिसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म, तिवारी के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ कहानी, बेस्ट डायलॉग और बेस्ट एडिटिंग शामिल है।       फिल्म को कई पहलुओं के लिए सराहा गया था और शानदार परफॉर्मेंस के अलावा फ़िल्म ने भारतीय परिवारों के साथ इस बात पर रेसनेट किया था कि डेस्टिनेशन से कहीं अधिक ज़िंदगी का सफ़र महत्वपूर्ण है और हारना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि जीतना।       सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के लिए 67वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त करने पर, निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने छिछोरे के निर्माण में शामिल पूरी टीम को धन्यवाद दिया है और विशेष रूप से सुशांत सिंह राजपूत की लविंग मेमोरी में यह पुरस्कार उन्हें डेडिकेट किया है, जो भारत से बेहतरीन प्रतिभाओं में से एक है। इसके अलावा, आने वाले महीनों में निर्माता की ओर से अपनी जनता के लिए बहुत कुछ  है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने हाल ही में तड़प, अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे, रणवीर सिंह के साथ 83 और टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोपंती 2 सहित फिल्मों के अपने आगामी रोस्टर की थिएट्रिकल रिलीज की घोषणा की है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में बारिश ने 121 साल बाद बनाया नया रिकॉर्ड, 1901 के बाद इस साल हुई सर्वाधिक वर्षा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2021। राजधानी दिल्ली में इस साल अब तक 1,502.8 मिमी बारिश हो चुकी है जोकि एक वर्ष में दिल्ली में होने वाली बारिश का एक नया रिकॉर्ड है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राजधानी में 1933 में 1,420.3 मिमी वर्षा हुई […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान