प्रधानमंत्री के हाथों अधूरे पीएम आवास का गृह प्रवेश करना धोखा, गरीबों का अपमान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 25 नवंबर 202। गरियाबंद जिला के मैनपुर ब्लॉक में 1,000 से अधिक पीएम आवास का गृह प्रवेश कराने पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने झूठी वाहवाही बटोरने के लिए प्रधानमंत्री जी को अंधेरे में रखकर गरियाबंद जिला के मैनपुर ब्लॉक में 1 हजार से अधिक पीएम आवास जिसमें न छत, न बिजली-पानी, न दरवाजा-खिड़की, न प्लास्टर हुआ, ऐसे मकानों का गृह प्रवेश करवा दिया, ये तो आवासहीनों के साथ भद्दा मजाक है। आखिर भाजपा सरकार को इतनी हड़बड़ी क्यो थी? भाजपा सरकार नया 18 लाख आवास देने के नाम से 21 महीने से आवासहीनों को धोखा दे ही रही है, अब गृह प्रवेश के नाम से प्रधानमंत्री के साथ भी छल कर दिया। ये बेहद आपत्तिजनक है, इसकी जांच होनी चाहिए। दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। इसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय से भी की जायेगी।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार से गरियाबंद जिला में 1,000 से अधिक अधूरे मकानों की गृह प्रवेश की जानकारी लगी है, अब तो प्रधानमंत्री के हाथों हुई 3 लाख 50 मकान के गृह प्रवेश पर भी सवाल उठने लग गए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए, उन साढ़े तीन लाख मकान में कितने मकान पूर्ण हो चुके हैं? कितने अपूर्ण है? अधूरे मकानों के गृह प्रवेश कराने के दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा सरकार को अपने इस कृत्य के लिए आवासहीनों से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

ध्वजारोहण पर राम नगरी के रंग: त्रेता युग जैसा आभास करा रही अयोध्या की भव्यता, ध्वजा पर बारिश-तूफान भी बेअसर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अयोध्या 25 नवंबर 2025। रामनगरी मंगलवार को ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे। ध्वजारोहण का यह महापर्व परंपरा, आस्था और राष्ट्रभावना का अनोखा संगम बनेगा। ध्वजारोहण और पीएम मोदी के आगमन के मौके पर अयोध्या […]

You May Like

सरगुजा में व्यापारियों ने किया नेशनल हाईवे जाम,नगर बंद....|....सुबह 6 से रात 12 बजे तक चलेगा ट्रैफिक-सिग्नल....|....3 अगस्त को सीएम हाउस घेराव करेगी कांग्रेस....|....अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई....|....रास्ते में खड़ी खड़ी पिकअप हटाने की बात पर खूनी बवाल....|....आदिवासी बहुल संभाग बस्तर से सरगुजा तक मजबूत होगी रेल सेवा....|....राजस्व मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर निपटाएं नामांतरण और बंटवारा-मंत्री टंक राम वर्मा....|....जनता की सेहत से कोई समझौता नहीं: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े....|....अटल की मूर्ति भी भाजपा की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई तांबा की जगह सीमेंट की निकली....|....वंचित वर्गों को आरक्षण के अधिकार से वंचित करना चाहती है भाजपा