सुकमा-बीजापुर में एसीबी और ईओडब्ल्यू की छापेमारी; डीएफओ, सहायक आयुक्त समेत कई कारोबारियों के यहां कार्रवाई

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 10 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा जिले में अलग-अलग स्थानों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की छापेमारी की जानकारी मिली है। हालांकि, इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि बीजापुर में पदस्थ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त आनंद जी सिंह के घर पर ACB की टीम ने जगदलपुर स्थित तीन ठिकानों पर दबिश दी।

वहीं,  सहायक आयुक्त के जगदलपुर के धरमपुरा में स्थित मकान में भी ACB की टीम ने छापेमारी की है। इसके अलावा उनके दो रिश्तेदार के घर बैलाबाजार और धरमपुरा के एक और मकान में भी ACB की टीम पहुंची। उधर, सुकमा जिले के कई ठिकानों में भी ACB और EOW ने छापेमारी की है। सुकमा के डीएफओ समेत कई कारोबारियों के ठिकानों में ACB की टीम की छापेमारी चल रही है। सुकमा जिले के कोंटा और छिंदगढ़ ब्लॉक में कई ठिकानों में पूछताछ जारी है। 

Leave a Reply

Next Post

'पूरे देश में वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे, इस पर चर्चा होनी चाहिए', लोकसभा में राहुल गांधी ने की मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 मार्च 2025। करीब एक महीने के अंतराल के बाद संसद के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। सत्र के दूसरे भाग के पहले कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर बहस देखने को मिली है। वहीं लोकसभा में बोलते […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज