15 साल की नाबालिग लड़की बनी मां, शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला प्रेमी चढ़ा पुलिस के हत्थे

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

राजनांदगांव 15 जनवरी 2026। राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग किशोरी को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 15 वर्षीय पीड़िता ने जिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला 12 जनवरी 2026 को तब प्रकाश में आया, जब जिला अस्पताल राजनांदगांव से बसंतपुर थाने को एक मेमो प्राप्त हुआ। इसमें बताया गया कि एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है और वह अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। 

जांच के दौरान पीड़िता के पिता ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया, जिसमें बताया गया कि ग्राम आटरा निवासी कोमल साहू (20 वर्ष) ने उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी के चलते वह गर्भवती हो गई। चूंकि मामला नाबालिग से जुड़ा था, इसलिए बसंतपुर पुलिस ने तत्काल बिना नंबरी (जीरो एफआईआर) अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। घटनास्थल छुरिया थाना क्षेत्र का होने के कारण केस डायरी को असल अपराध पंजीबद्ध करने के लिए थाना छुरिया भेजा गया। 

छुरिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(द्व), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत अपराध दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए छुरिया पुलिस ने, बसंतपुर पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर आरोपी कोमल साहू, पिता पंचू साहू (20 वर्ष), निवासी ग्राम आटरा को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बुधवार (14 जनवरी) को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

42 देशों के संसदीय पदाधिकारियों के सम्मेलन में बोले पीएम- हमारे लोकतंत्र की बुनियाद ठोस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 जनवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में 28वीं कॉमनवेल्थ स्पीकर्स एंड प्रेसिडिंग ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस (CSPOC), 2026 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री का स्वागत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, और राज्यसभा के उपाध्यक्ष […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला